सरमा निर्विरोध बने बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष

Webdunia
मंगलवार, 3 अप्रैल 2018 (22:53 IST)
नई दिल्ली। डॉ. हिमांता बिस्वा सरमा को भारतीय बैडमिंटन संघ की गोवा में मंगलवार को हुई वार्षिक आम सभा बैठक में निर्विरोध अध्यक्ष चुन लिया गया। बैठक में अंबुमणि रामदॉस को कोषाध्यक्ष और अजय कुमार सिंघानिया को महासचिव चुना गया।


सरमा पिछले वर्ष अध्यक्ष डॉ. अखिलेश दास गुप्ता का निधन हो जाने के बाद अंतरिम अध्यक्ष चुने गए थे। वह अब अगले चार वर्षों तक एसोसिएशन के अध्यक्ष का पदभार संभालेंगे। डॉ. सरमा कैबिनेट रैंक मंत्री हैं और नार्थ ईस्ट डेमोक्रेटिक एलायंस (नेडा) के संयोजक भी हैं।

तमिलनाडु बैडमिंटन संघ के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री तथा मौजूदा सांसद डॉ. अंबुमणि रामदास को निर्विरोध कोषाध्यक्ष चुना गया। हरियाणा बैडमिंटन संघ के अजय सिंघानिया ने महासचिव पद के लिए राजस्थान बैडमिंटन संघ के केके शर्मा को हराया।

महाराष्ट्र बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष अरुण लखानी निर्विरोध सीनियर उपाध्यक्ष चुने गए जबकि असम बैडमिंटन संघ के सचिव  उमर रशीद को सचिव (इवेंट्स) चुना गया। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बांग्लादेशी पुरुष क्रिकेटरों का भारतीय महिलाओं ने शॉल से किया स्वागत तो BCCI पर भड़के फैंस

पूरे Diamond League में ओलंपिक के इस कांस्य पदक विजेता से आगे नहीं निकल पाए नीरज चोपड़ा

बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए भारतीय क्रिकेटर्स बांह पर काली पट्टी बांध कर उतरें, फैंस ने की मांग

INDvsPAK हॉकी मैच में हूटर बजने से पहले आपस में भिड़े खिलाड़ी (Video)

INDvsBAN सीरीज को रद्द करने की मांग ने पकड़ा जोर, BCCI से नाराज फैंस

सभी देखें

नवीनतम

देश के बाहर पहले ‘खेलो इंडिया’ खेलों का दक्षिण अफ्रीका में हुआ सफल आयोजन

नीरज से गले मिलने के लिए बेताब यूरोप की लड़कियां, नंबर मांगने पर ऐसा रहा चोपड़ा का रिएक्शन [Video]

बांग्लादेशी पुरुष क्रिकेटरों का भारतीय महिलाओं ने शॉल से किया स्वागत तो BCCI पर भड़के फैंस

भारतीय फुटबॉल टीम को मिला नया कोच, SAFF Championship से शुरु होगी परीक्षा

T दिलीप ने बताया अभ्यास सत्र में किसकी टीम ने लपके सबसे ज्यादा कैच (Video)

अगला लेख
More