सुनील छेत्री ने सुपर स्टार मैसी को पछाड़ा, बढ़त के बाद भी ताजिकिस्तान से हारा भारत

Webdunia
सोमवार, 8 जुलाई 2019 (20:19 IST)
अहमदाबाद। स्टार स्ट्राइकर और कप्तान सुनील छेत्री के 2 गोलों से गत चैंपियन भारत ने 2-0 की बढ़त बना ली थी लेकिन दूसरे हॉफ में 3 मिनट के अंतराल में 2 गोल खाने के बाद भारतीय टीम को ताजिकिस्तान के खिलाफ इंटरकान्टिनेंटल फुटबॉल टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच में रविवार को 2-4 से हार का सामना करना पड़ा।
 
भारतीय कप्तान छेत्री ने इस मुकाबले में 2 गोल किए और अपने अंतरराष्ट्रीय गोलों की संख्या 70 पहुंचा दी। इसके साथ ही वे अर्जेंटीना के लीजेंड फुटबॉल लियोनल मैसी से आगे निकल गए जिनके 68 अंतरराष्ट्रीय गोल हैं। मौजूदा सक्रिय फुटबॉलरों में अब छेत्री से आगे पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो (88) हैं।
 
भारत ने पहले हॉफ में छेत्री के 2 गोलों से आधे समय तक 2-0 की बढ़त बनाई लेकिन ताजिकिस्तान ने दूसरे हॉफ में शानदार वापसी करते हुए पहले 2-2 से बराबरी हासिल की और फिर 3 मिनट के अंतराल में 2 गोल कर मुकाबला 4-2 से अपने पक्ष में कर लिया।
 
छेत्री का पहले हॉफ का शानदार प्रयास अंत में व्यर्थ गया। छेत्री ने इन 2 गोलों से अपने अंतरराष्ट्रीय गोलों की संख्या 70 पहुंचा दी है लेकिन टीम की हार से उन्हें निराशा ही हाथ लगी।
 
छेत्री ने मैच के चौथे ही मिनट में मिली पेनल्टी पर भारत को बढ़त दिलाने वाला गोल दाग दिया। लालियांगजुआला चांग्टे को बॉक्स में गिराए जाने पर भारत को पेनल्टी मिली और छेत्री ने इस पर गोल करने में कोई गलती नहीं की। छेत्री ने 40वें मिनट में मंदार राव देसाई के पास पर भारत का दूसरा गोल कर दिया।
 
पहले हॉफ में 2 गोल से पिछड़ने वाली ताजिकिस्तान की टीम दूसरे हॉफ में बदली रणनीति और नए जज्बे के साथ उतरी जबकि भारत का डिफेंस दूसरे हॉफ में ताजिकिस्तान के हमलों से पूरी तरह बिखर गया। तुरसानोव ने 56वें मिनट भारतीय गोलकीपर गुरप्रीत की चूक का फायदा उठाते हुए रिबाउंड पर गोल कर स्कोर 1-2 कर दिया। 58वें मिनट में गुरप्रीत गेंद को सफाई से क्लीयर नहीं कर पाए और शेरीदीन बोबोव ने बराबरी का गोल कर दिया।
 
भारत इन झटकों से अभी संभल भी नहीं पाया था कि 71वें मिनट में रहिमोव ने गुरप्रीत को छकाकर ताजिकिस्तान का तीसरा गोल कर दिया। 74वें मिनट में एहसानी के लोब पर शहरोम ने चौथा गोल करने में कोई गलती नहीं की और इसके साथ ही भारत का संघर्ष समाप्त हो गया।
 
भारत का अगला मुकाबला 13 जुलाई को उत्तर कोरिया से होगा और मुकाबले में बने रहने के लिए भारत को यह मैच जीतना होगा। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बांग्लादेशी पुरुष क्रिकेटरों का भारतीय महिलाओं ने शॉल से किया स्वागत तो BCCI पर भड़के फैंस

पूरे Diamond League में ओलंपिक के इस कांस्य पदक विजेता से आगे नहीं निकल पाए नीरज चोपड़ा

बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए भारतीय क्रिकेटर्स बांह पर काली पट्टी बांध कर उतरें, फैंस ने की मांग

INDvsPAK हॉकी मैच में हूटर बजने से पहले आपस में भिड़े खिलाड़ी (Video)

INDvsBAN सीरीज को रद्द करने की मांग ने पकड़ा जोर, BCCI से नाराज फैंस

सभी देखें

नवीनतम

IND vs BAN 1st Test : स्पिन के खिलाफ बेहतर प्रदर्शन करना होगा भारत को

Duleep Trophy के दूसरे भाग में इन 3 खिलाड़ियों को मिलेगा खुद को साबित करने का दूसरा मौका

चेपॉक की पिच लाल मिट्टी की तो काली पर अभ्यास क्यों कर रहीं टीमें, क्यूरेटर ने दिया जवाब (Video)

19.5 करोड रुपए मिलेंगे महिला T20I World Cup विजेता टीम को

विराट के 3 शब्दों ने सुबह सुबह मचाया इंटरनेट पर तहलका, फैंस हो गए कन्फ्यूज

अगला लेख
More