एचएस प्रणय पहुंचे सर्वश्रेष्ठ 17वीं रैंकिंग पर

Webdunia
गुरुवार, 27 जुलाई 2017 (19:17 IST)
नई दिल्ली। यूएस ओपन की अपनी खिताबी जीत से एचएस प्रणय छह स्थान की लंबी छलांग लगाकर गुरुवार को जारी ताजा बैडमिंटन रैंकिंग में अपने सर्वश्रेष्ठ 17वें स्थान पर पहुंच गए हैं। प्रणय ने फाइनल में हमवतन पारूपल्ली कश्यप को पराजित किया था।
         
प्रणय के टॉप 20 में पहुंचने के साथ ही अब चार भारतीय पुरुष खिलाड़ी शीर्ष 20 में शामिल हो गए हैं। किदाम्बी श्रीकांत का आठवां स्थान बना हुआ है और वे शीर्ष भारतीय पुरुष खिलाड़ी हैं। अजय जयराम का भी 15वां स्थान बरकरार है। प्रणय 23वें से 17वें स्थान पर पहुंचे हैं, जबकि बी साई प्रणीत एक स्थान गिरकर 19वें नंबर पर खिसक गए हैं।
         
प्रणय ने फाइनल में हमवतन पारूपल्ली कश्यप को पराजित किया था। कश्यप ने फाइनल में पहुंचने की बदौलत 12 स्थान की छलांग लगाई और अब वह 47वें नंबर पर आ गए हैं। समीर वर्मा चार स्थान की छलांग के साथ 28वें नंबर पर पहुंचे हैं जबकि उनके भाई सौरभ वर्मा एक स्थान गिरकर 37वें नंबर पर खिसके हैं। 
          
महिलाओं में फिलहाल एक्शन से बाहर चल रहीं पीवी सिंधू का पांचवां स्थान बरकरार है जबकि साइना नेहवाल एक स्थान खिसककर 16वें नंबर पर पहुंची हैं। 
         
पुरुष युगल में मनु अत्री और बी सुमित रेड्डी पांच स्थान के सुधार के साथ 33वें नंबर पर आ गए  हैं जबकि अर्जुन एमआर और रामचंद्रन श्लोक छह स्थान उछलकर 41वें नंबर पर पहुंच गए हैं। महिला युगल में अश्विनी पोनप्पा और एन सिक्की रेड्डी का 25वां स्थान बना हुआ है। मिश्रित युगल में प्रणव चोपड़ा और सिक्की रेड्डी तीन स्थान गिरकर 20वें नंबर पर खिसक गए हैं। (वार्ता)
Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बांग्लादेशी पुरुष क्रिकेटरों का भारतीय महिलाओं ने शॉल से किया स्वागत तो BCCI पर भड़के फैंस

पूरे Diamond League में ओलंपिक के इस कांस्य पदक विजेता से आगे नहीं निकल पाए नीरज चोपड़ा

बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए भारतीय क्रिकेटर्स बांह पर काली पट्टी बांध कर उतरें, फैंस ने की मांग

INDvsPAK हॉकी मैच में हूटर बजने से पहले आपस में भिड़े खिलाड़ी (Video)

INDvsBAN सीरीज को रद्द करने की मांग ने पकड़ा जोर, BCCI से नाराज फैंस

सभी देखें

नवीनतम

राष्ट्रमंडल खेलों से पदक दिलाने वाले खेलों को बाहर किए जाने से भारतीय खेल समुदाय स्तब्ध

साक्षी मलिक के आरोपों को नकारा विनेश फोगाट ने, वीडियो हुआ वायरल

स्पिन से होगा कीवियों का स्वागत, पुणे टेस्ट से पहले चिंता में न्यूजीलैंड

धर्म परिवर्तन विवाद के कारण जेमिमा रोड्रिग्स ने गंवाई खार जिमखाना की सदस्यता

मोटापा चढ़ने के बाद अभ्यास सत्र छोड़े, पृथ्वी शॉ पर हुई अनुशासनात्मक कार्रवाई

अगला लेख
More