एशियाड : हिमा दास और अनस मोहम्मद ने 400 मीटर में जीते रजत पदक

Webdunia
रविवार, 26 अगस्त 2018 (18:07 IST)
जकार्ता। भारतीय एथलेटिक्स की नई स्टार हिमा दास और मोहम्मद अनस ने 18वें एशियाई खेलों की एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भारत की पदक संख्या को आगे बढ़ाते हुए 400 मीटर दौड़ में रविवार को रजत पदक जीत लिए।
 
विश्व जूनियर चैंपियनशिप में 400 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास बनाने वाली 18 साल की हिमा ने शानदार प्रदर्शन किया और 50.79 सेकंड का समय लेकर रजत जीता। बहरीन की सल्वा नासीर ने 50.09 सेकेंड का नया एशियाई खेल रिकॉर्ड बनाते हुए स्वर्ण जीता। कजाखिस्तान की एलिना मिखिना ने 52.53 सेकंड में कांस्य पदक जीता। 
 
हिमा की कामयाबी के बाद अनस ने भी शानदार प्रदर्शन किया और पुरुषों की 400 मीटर दौड़ में रजत पदक जीत लिया। केरल के 23 वर्षीय अनस का एशियाई खेलों में यह पहला पदक है। उन्होंने गत वर्ष भुवनेश्वर में एशियाई चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता था जबकि इस साल राष्ट्रमंडल खेलों में वह चौथे स्थान पर रहे थे। 
 
अनस ने 45.69 सेकेंड का समय लेकर रजत जीता। कतर के अब्दालेह हसन ने 44.89 सेकंड का समय लेकर स्वर्ण और बहरीन के अली खामिस ने 45.70 सेकंड का समय लेकर कांस्य जीता।
(Photo courtesy : Doordarshan Sports twitter)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बांग्लादेशी पुरुष क्रिकेटरों का भारतीय महिलाओं ने शॉल से किया स्वागत तो BCCI पर भड़के फैंस

पूरे Diamond League में ओलंपिक के इस कांस्य पदक विजेता से आगे नहीं निकल पाए नीरज चोपड़ा

बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए भारतीय क्रिकेटर्स बांह पर काली पट्टी बांध कर उतरें, फैंस ने की मांग

INDvsPAK हॉकी मैच में हूटर बजने से पहले आपस में भिड़े खिलाड़ी (Video)

INDvsBAN सीरीज को रद्द करने की मांग ने पकड़ा जोर, BCCI से नाराज फैंस

सभी देखें

नवीनतम

IND vs BAN : विराट कोहली को दिया गलत आउट, रिव्यू भी नहीं लिया तो भड़के रोहित शर्मा

दलीप ट्राफी में अभिमन्यु ईश्वरन का शतक, सूर्यकुमार यादव ने निराश किया

T20I World Cup में इस कारण से भारत के लिए है खिताब जीतने का बहुत बढ़िया मौका

INDvsBAN टेस्ट के दूसरे दिन गिरे 17 विकेट, भारत मजबूत स्थिति में

Morne Morkel : तब और अब...पाकिस्तान टीम के कोच v/s भारतीय टीम के कोच, फैंस ने बनाए बेहतरीन मीम्स

अगला लेख
More