10 खिलाड़ियों के साथ फ्रांस ने इंग्लैंड को हराया

Webdunia
बुधवार, 14 जून 2017 (22:47 IST)
लंदन। ओसमाने डेम्बेले के विजयी गोल की बदौलत 10 खिलाड़ियों के साथ खेलने को मजबूर हुई फ्रांस ने अंतरराष्ट्रीय दोस्ताना फुटबॉल मैच में इंग्लैंड को 3-2 से पराजित कर दिया।
         
मैच के दूसरे हॉफ के शुरुआत में फ्रांस के राफेल वार्ने को बाहर भेज दिया गया, जिसके कारण फ्रांसीसी टीम 10 खिलाड़ियों के साथ खेलने को मजबूर हो गई। इंग्लैंड के लिए हैरी केन ने दोनों गोल किए, जबकि डिफेंडरों सैमुअल उमिती और जिबरिल सिदबी ने फ्रांस के लिए अपने-अपने पहले गोल किए। इसके बाद डेम्बले ने विजयी गोल दागते हुए रोमांचक मैच में टीम को जीत दिला दी।  
         
मैच समाप्ति से 12 मिनट पहले ही विंगर डेम्बेले ने काइलियन एमबापे की मदद से कोणीय शॉट लगाते हुए विजयी गोल दागा। इससे पहले इंग्लैंड के कप्तान केन ने रेयान बर्टांड के क्रास पर 10 मिनट पहले ही बराबरी का गोल दाग स्कोर 2-2 पर बराबर किया था। 
 
वहीं दूसरा हॉफ खत्म होने से ठीक पहले डेले अली को गिराने के कारण फ्रांसीसी खिलाड़ी वार्ने को बाहर भेज दिया गया था। वर्ल्ड कप क्वालिफायर में स्काटलैंड के खिलाफ 2-2 से ड्रॉ रहे मैच में गोल करने वाले केन के अब क्लब और इंग्लिश टीम के लिए 11 गोल हो गए हैं। (वार्ता)
Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बांग्लादेशी पुरुष क्रिकेटरों का भारतीय महिलाओं ने शॉल से किया स्वागत तो BCCI पर भड़के फैंस

पूरे Diamond League में ओलंपिक के इस कांस्य पदक विजेता से आगे नहीं निकल पाए नीरज चोपड़ा

बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए भारतीय क्रिकेटर्स बांह पर काली पट्टी बांध कर उतरें, फैंस ने की मांग

INDvsPAK हॉकी मैच में हूटर बजने से पहले आपस में भिड़े खिलाड़ी (Video)

INDvsBAN सीरीज को रद्द करने की मांग ने पकड़ा जोर, BCCI से नाराज फैंस

सभी देखें

नवीनतम

BGT में ऑस्ट्रेलिया की ओपनिंग समस्या को सुलझाने के लिए डेविड वॉर्नर संन्यास से आ सकते हैं बाहर

दस साल बाद दिल्ली में हॉकी, भारतीय टीम के इरादे विश्व चैम्पियन जर्मनी से बदला चुकता करने के

राष्ट्रमंडल खेलों से पदक दिलाने वाले खेलों को बाहर किए जाने से भारतीय खेल समुदाय स्तब्ध

साक्षी मलिक के आरोपों को नकारा विनेश फोगाट ने, वीडियो हुआ वायरल

स्पिन से होगा कीवियों का स्वागत, पुणे टेस्ट से पहले चिंता में न्यूजीलैंड

अगला लेख
More