Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia
Advertiesment

फीफा ने अंडर-17 विश्व कप के लिए किया हिन्दी टि्वटर लांच

हमें फॉलो करें फीफा ने अंडर-17 विश्व कप के लिए किया हिन्दी टि्वटर लांच
, गुरुवार, 5 अक्टूबर 2017 (15:31 IST)
नई दिल्ली। विश्व फुटबॉल संचालन संस्था फीफा ने शुक्रवार से यहां शुरू होने वाले अंडर-17 विश्व कप के लिए गुरुवार को हिन्दी का टि्वटर अकाउंट लांच किया।
 
भारत पहली बार फीफा टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहा है, इसके लिए टि्वटर अकाउंट- @फीफा हिंदी- लांच किया गया जहां ज्यादातर लोग हिन्दी बोलते हैं। इस अकाउंट में प्रशंसकों के लिए खबरें अपडेट की जाएंगी और वे सभी 6 स्थलों की जानकारी मुहैया कराएंगे। इसमें खेल की अपडेट, टूर्नामेंट की फोटो, वीडियो भी शेयर की जाएंगी।
 
फीफा के मुख्य संचार अधिकारी फैब्रिस जोहाड ने बयान में कहा, ‘फीफा में हम दुनिया के प्रशंसकों के साथ अपना जुड़ाव मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं ताकि हम उनसे फुटबाल की खबरें साझा कर सकें। हम काफी उत्साहित हैं।’ (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

रवि शास्त्री को 3 महीने के लिए एक करोड़ 20 लाख का भुगतान