क्या आपको पता है, खेल रत्न और अर्जुन पुरस्कार विजेता को कितनी राशि मिलती है

Webdunia
शनिवार, 29 अगस्त 2020 (14:50 IST)
नई दिल्ली। केंद्रीय खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने 29 अगस्त को खेल दिवस के दिन शनिवार को राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों में भारी वृद्धि की घोषणा की जिसके तहत अब देश के सर्वोच्च सम्मान राजीव गांधी खेल रत्न के विजेता को 25 लाख रुपए और अर्जुन पुरस्कार के विजेता को 15 लाख रुपए दिए जाएंगे। 
 
रिजिजू ने घोषणा की कि राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के सात वर्गों में से चार वर्गों की पुरस्कार राशि बढ़ाई जा रही है और अब खेल रत्न विजेता को साढ़े सात लाख रुपए के बजाए 25 लाख रुपए, अर्जुन पुरस्कार विजेता को पांच लाख रुपए के बजाए 15 लाख रुपए, द्रोणाचार्य लाइफटाइम को पांच लाख रुपए के बजाए 15 लाख रुपए, द्रोणाचार्य नियमित को पांच लाख रुपए के बजाए 10 लाख रुपए और आजीवन ध्यानचंद अवार्डी को पांच लाख रुपए के बजाए 10 लाख रुपए दिए जाएंगे। 
 
केंद्रीय खेल मंत्री ने कहा, 'हमने फैसला लिया है कि खेल पुरस्कार और एडवेंचर की पुरस्कार राशि को बढ़ाया जाए। हमने खेल पुरस्कारों की पुरस्कार राशि को बढ़ा दिया है और एडवेंचर की पुरस्कार राशि को एक-दो दिन में बढ़ाया जाएगा।' रिजिजू ने कहा, 'खेल पुरस्कारों की पुरस्कार राशि की आखिरी बार समीक्षा 2008 में की गई थी। इन पुरस्कारों की पुरस्कार राशि की कम से कम हर 10 वर्ष में समीक्षा होनी चाहिए। यदि हर क्षेत्र में प्रोफेशनल्स ने अपनी कमाई में वृद्धि देखी है तो हमारे खिलाड़ियों के साथ ऐसा क्यों न हो। इसलिए हम इन खेल पुरस्कारों की राशि में वृद्धि की घोषणा कर रहे हैं।'

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बांग्लादेशी पुरुष क्रिकेटरों का भारतीय महिलाओं ने शॉल से किया स्वागत तो BCCI पर भड़के फैंस

पूरे Diamond League में ओलंपिक के इस कांस्य पदक विजेता से आगे नहीं निकल पाए नीरज चोपड़ा

बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए भारतीय क्रिकेटर्स बांह पर काली पट्टी बांध कर उतरें, फैंस ने की मांग

INDvsPAK हॉकी मैच में हूटर बजने से पहले आपस में भिड़े खिलाड़ी (Video)

INDvsBAN सीरीज को रद्द करने की मांग ने पकड़ा जोर, BCCI से नाराज फैंस

सभी देखें

नवीनतम

IND vs BAN : विराट कोहली को दिया गलत आउट, रिव्यू भी नहीं लिया तो भड़के रोहित शर्मा

दलीप ट्राफी में अभिमन्यु ईश्वरन का शतक, सूर्यकुमार यादव ने निराश किया

T20I World Cup में इस कारण से भारत के लिए है खिताब जीतने का बहुत बढ़िया मौका

INDvsBAN टेस्ट के दूसरे दिन गिरे 17 विकेट, भारत मजबूत स्थिति में

Morne Morkel : तब और अब...पाकिस्तान टीम के कोच v/s भारतीय टीम के कोच, फैंस ने बनाए बेहतरीन मीम्स

अगला लेख
More