CWG 2018 : मीराबाई चानू ने भारत के लिए जीता पहला स्वर्ण

Webdunia
गुरुवार, 5 अप्रैल 2018 (11:46 IST)
गोल्ड कोस्ट। विश्व चैंपियन भारोत्तोलक मीराबाई चानू (48 किलो) ने 3 रिकॉर्ड बनाते हुए बेहतरीन प्रदर्शन के साथ भारत को 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में पहला स्वर्ण पदक दिलाया। चानू ने यादगार प्रदर्शन करते हुए स्नैच में राष्ट्रमंडल और खेलों का रिकॉर्ड तोड़ा। उसने तीनों प्रयासों में 80 किलो, 84 किलो और 86 किलो वजन उठाया। 
 
इसके बाद क्लीन एंड जर्क में भी अपने शरीर के वजन से दुगना वजन उठाया। उसने 3 सफल प्रयासों में 103 किलो, 107 किलो और 110 किलो वजन उठाकर खेलों का ओवरऑल रिकॉर्ड अपने नाम किया। चानू ने ग्लास्गो में पिछले राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीता था। उसने कुल 196 किलो (86 और 110 किलो) वजन उठाया। 
 
इससे पहले उसका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 194 किलो (स्नैच 85 और क्लीन एंड जर्क 109) था, जो उसने कुछ महीने पहले विश्व चैंपियनशिप में बनाया था। चानू की निकटतम प्रतिद्वंद्वी मानी जा रही कनाडा की अमांडा ब्राडोक क्लीन एंड जर्क में एक भी प्रयास में सफल नहीं रही। इससे पहले पी. गुरुराजा ने पुरुषों के 56 किलो वर्ग में भारत को रजत पदक दिलाया था। (भाषा)
(Photo courtesy: Doordarshan news Twitter)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बांग्लादेशी पुरुष क्रिकेटरों का भारतीय महिलाओं ने शॉल से किया स्वागत तो BCCI पर भड़के फैंस

पूरे Diamond League में ओलंपिक के इस कांस्य पदक विजेता से आगे नहीं निकल पाए नीरज चोपड़ा

बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए भारतीय क्रिकेटर्स बांह पर काली पट्टी बांध कर उतरें, फैंस ने की मांग

INDvsPAK हॉकी मैच में हूटर बजने से पहले आपस में भिड़े खिलाड़ी (Video)

INDvsBAN सीरीज को रद्द करने की मांग ने पकड़ा जोर, BCCI से नाराज फैंस

सभी देखें

नवीनतम

632 दिन बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी के लिए तैयार ऋषभ पंत (Video)

जब गंभीर ने ‘हनुमान चालीसा’ पढी और कोहली ने ‘ओम नम: शिवाय’ जपा (Video)

अचानक से आकर LLC जैसी लीग में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकते : रैना

तीखी बहस पर विराम: कोहली और गंभीर के टेस्ट प्रेम, आक्रामकता की जरूरत पर समान विचार

क्या पाकिस्तान जैसी जीत बांग्लादेश को भारत में मिलेगी, कप्तान ने यह कहा

अगला लेख
More