हॉकी ओलंपियन बलबीर को भारत रत्न देने की सिफारिश करेगा पंजाब

Webdunia
बुधवार, 10 जुलाई 2019 (00:32 IST)
चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा है कि वह हॉकी के तीन बार ओलम्पियन रहे बलबीर सिंह सीनियर को देश के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से नवाजे जाने की सिफारिश करेंगे। 
 
कैप्टन सिंह मंगलवार को हाकी खिलाड़ी बलबीर का हालचाल जानने पीजीआई गए और उन्हें महाराजा रंजीत सिंह अवार्ड से सम्मानित किया। बलबीर सीनियर लंबे समय से पीजीआई में भर्ती हैं। 
 
इसके बाद एक समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने देश-विदेश में नाम कमा चुके बुजुर्ग खिलाड़ियों सहित सौ अन्य खिलाड़ियों को महाराजा रंजीत सिंह अवार्ड से सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि इस अवार्ड की लंबे समय के बाद शुरुआत की जा रही है तथा इसे वार्षिक समारोह के तौर पर मनाया जाएगा। 
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि बलबीर सीनियर जैसे महान खिलाड़ियों ने खेल के क्षेत्र में बड़ा योगदान दिया है और उनका सम्मान होना चाहिए। उन्होंने कहा कि उन्हें ऐसे समय पर मिल्खा सिंह, बिशन सिंह बेदी, अजीत पाल सिंह सरीखे धुरंधर खिलाड़ियों का जिक्र करने पर खुशी हो रही है। 
 
यह अवार्ड उभरती प्रतिभाओं को कुछ नया कर दिखाने के लिए प्रोत्साहित करेगा। उन्होंने कहा कि यह अवार्ड 1978 में शुरू किया गया था जिसके तहत 2 लाख नकद, एक ब्लेजर और महाराजा रंजीत सिंह की ट्रॉफी दी जाती है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बांग्लादेशी पुरुष क्रिकेटरों का भारतीय महिलाओं ने शॉल से किया स्वागत तो BCCI पर भड़के फैंस

पूरे Diamond League में ओलंपिक के इस कांस्य पदक विजेता से आगे नहीं निकल पाए नीरज चोपड़ा

बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए भारतीय क्रिकेटर्स बांह पर काली पट्टी बांध कर उतरें, फैंस ने की मांग

INDvsPAK हॉकी मैच में हूटर बजने से पहले आपस में भिड़े खिलाड़ी (Video)

INDvsBAN सीरीज को रद्द करने की मांग ने पकड़ा जोर, BCCI से नाराज फैंस

सभी देखें

नवीनतम

IND vs BAN : विराट कोहली को दिया गलत आउट, रिव्यू भी नहीं लिया तो भड़के रोहित शर्मा

दलीप ट्राफी में अभिमन्यु ईश्वरन का शतक, सूर्यकुमार यादव ने निराश किया

T20I World Cup में इस कारण से भारत के लिए है खिताब जीतने का बहुत बढ़िया मौका

INDvsBAN टेस्ट के दूसरे दिन गिरे 17 विकेट, भारत मजबूत स्थिति में

Morne Morkel : तब और अब...पाकिस्तान टीम के कोच v/s भारतीय टीम के कोच, फैंस ने बनाए बेहतरीन मीम्स

अगला लेख
More