जानिए कैसे पहलवान बजरंग रातोंरात 2 करोड़ के आसामी हो गए

Webdunia
नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में हुए 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में अपना तीसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले भारतीय खिलाड़ी इसकी बदौलत केंद्र और राज्य सरकारों के इनामों से मालामाल होते हुए 'लखपति से करोड़पति' तक बन गए हैं।
 
हरियाणा के खिलाड़ी पुरस्कारों के मामले में सबसे अधिक मालामाल हुए क्योंकि उसके कई खिलाड़ी रेलवे में भी कार्यरत हैं, जिन्हें राज्य सरकार, रेलवे और केंद्र सरकार तीनों तरफ से पुरस्कार राशि दी गई है। पहलवान बजरंग को देखा जाए तो उन्हें राज्य सरकार की ओर से डेढ़ करोड़, केंद्र से 30 लाख और रेलवे से 25 लाख रुपए मिलेंगे और उनकी कुल पुरस्कार राशि 2  करोड़ 5 लाख रुपए होगी।  
 
भारत ने इन खेलों में 26 स्वर्ण, 20 रजत और 20 कांस्य सहित कुल 66 पदक जीतकर अपना तीसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों में अपने प्रदर्शन की बदौलत 15 साल के अनीश भनवाला और 16 साल की मनु भाकर सबसे युवा करोड़पति बन गए। दोनों को कुल एक करोड़ 80 लाख रुपए बतौर इनाम मिले। 
 
इन खेलों में पदक जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों में स्वर्ण विजेता को केंद्रीय खेल मंत्रालय के सम्मान समारोह में 30 लाख रुपए, रजत विजेता को 20 लाख और कांस्य पदक विजेता को 10 लाख रुपए दिए गए। ज्यादा पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को उसी हिसाब से पुरस्कार राशि दी गई।
राष्ट्रमंडल खेलों में दो स्वर्ण सहित चार पदक जीतने वाली टेबल टेनिस खिलाड़ी मणिका बत्रा सरकार की राष्ट्रमंडल खेलों के लिए पुरस्कार योजना के हिसाब से कुल 67.50 लाख रुपए मिलेंगे। महिला निशानेबाज तेजस्विनी सावंत को व्यक्तिगत स्वर्ण और रजत पदक के लिए कुल 50 लाख रुपए मिले।
 
बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल को व्यक्तिगत और टीम स्वर्ण के लिए कुल 45 लाख और किदाम्बी श्रीकांत तथा पीवी सिंधू को 35-35 लाख रुपए मिले। स्वर्ण विजेता पहलवान सुशील कुमार और महिला मुक्केबाज एमसी मैरीकॉम को 30-30 लाख रुपए मिले। 
 
इससे पहले रेलवे ने राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले अपने खिलाड़ियों को 25-25 लाख रुपए का नकद पुरस्कार दिया था। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले रेलवे के खिलाड़ियों को 25-25 लाख, रजत विजेताओं को 20-20 लाख और कांस्य पदक विजेताओं को 15-15 लाख रुपए का नकद पुरस्कार प्रदान किया था।      
 
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के 226 सदस्यीय दल में 48 रेलवे के खिलाड़ी थे। रेलवे के खिलाड़ियों ने 10 स्वर्ण, एक रजत और चार कांस्य पदक जीते। सम्मानित होने वाले खिलाड़ियों में स्वर्ण विजेता पहलवान सुशील कुमार, बजरंग, विनेश फोगाट, राहुल अवारे, सुमित, भारोत्तोलक सतीश शिवालिंगम, पूनम यादव, संजीता चानू, मीराबाई चानू, रेगाला वेंकट राहुल, रजत विजेता भारोत्तोलक प्रदीप सिंह, कांस्य विजेता साक्षी मलिक, किरण, नवजीत कौर और मनोज कुमार शामिल थे।
        
हरियाणा ने राज्य की खेल नीति के तहत राष्ट्रमंडल खेलों के अपने स्वर्ण पदक विजेता को डेढ़ करोड़, रजत पदक के लिए 75 लाख और कांस्य पदक के लिए 50 लाख रुपए का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की थी। इसके अलावा हरियाणा के झज्जर की युवा निशानेबाज मनु भाकर को डेढ़ करोड़ रुपए नकद दिए गए थे।
        
राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदक विजेता भारोत्तोलक रगाला वेंकट राहुल को उनके राज्य आंध्र प्रदेश की सरकार 30 लाख रुपए की पुरस्कार राशि और घर के लिए 500 वर्ग गज जमीन देने की घोषणा कर चुकी है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बांग्लादेशी पुरुष क्रिकेटरों का भारतीय महिलाओं ने शॉल से किया स्वागत तो BCCI पर भड़के फैंस

पूरे Diamond League में ओलंपिक के इस कांस्य पदक विजेता से आगे नहीं निकल पाए नीरज चोपड़ा

बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए भारतीय क्रिकेटर्स बांह पर काली पट्टी बांध कर उतरें, फैंस ने की मांग

INDvsPAK हॉकी मैच में हूटर बजने से पहले आपस में भिड़े खिलाड़ी (Video)

INDvsBAN सीरीज को रद्द करने की मांग ने पकड़ा जोर, BCCI से नाराज फैंस

सभी देखें

नवीनतम

IND vs BAN : जब कोई न चला, चला अश्विन का बल्ला, अपने होम ग्राउंड में लगाई रिकॉर्ड की झड़ी

144 रनों पर 6 विकेट गंवा चुका था भारत, शतकवीर अश्विन और जड़ेजा ने की 195 रनों की साझेदारी

INDvsBAN गत विजेता भारत कल इस खेल में भिड़ेगा बांग्लादेश से

श्रीलंका के पूर्व खिलाड़ी समरवीरा ऑस्ट्रेलिया में कोचिंग से 20 साल के लिए प्रतिबंधित

मीराबाई चानू का करियर खत्म नहीं हुआ है, कोच ने दिया बड़ा बयान

अगला लेख
More