ऑस्ट्रेलियाई महिला फुटबालरों को पुरुषों के बराबर मिलेगा वेतन

Webdunia
गुरुवार, 7 नवंबर 2019 (00:26 IST)
सिडनी। दुनिया में लगभग हर देश में महिलाओं और पुरुषों के वेतन में अंतर पर सवाल उठते रहे हैं, लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने सदियों से चले आ रहे इस चलन को तोड़ते हुये अपनी राष्ट्रीय महिला फुटबॉलरों को पुरुषों के बराबर एकसमान वेतन देने का फैसला किया है। 
 
फुटबॉल फेडरेशन ऑस्ट्रेलिया (एफएफए) और प्रोफेशनल फुटबॉलर एसोसिएशन (पीएफए) ने बुधवार को आधिकारिक रूप से इसकी घोषणा की, जिसके अनुसार उनकी राष्ट्रीय सीनियर महिला टीम द माटिलदास को राष्ट्रीय पुरुष फुटबॉलर टीम के खिलाड़ियों के समान वेतन भुगतान किया जाएगा।
 
इसके अलावा महिला टीम को 2019-20 में हुए राजस्व से राष्ट्रीय टीमों को दिए जाने वाला स्वीकृत 24 फीसदी बोनस भी दिया जाएगा। वहीं प्रायोजन से होने वाले राजस्व में जहां पहले पुरुषों को अधिक राजस्व मिलता था उसमें भी अब महिलाओं को समानता से भुगतान किया जाएगा।

महिला टीम की मिडफील्डर एलिस केलोंड नाइट ने कहा, यह नया करार कमाल का है। एक महिला फुटबॉलर होने के नाते यह ऐसा है जिसका हम हमेशा से सपना देखा करते थे। हम हमेशा से बराबरी का हक चाहते थे। हम पिच पर उस बराबरी के अहसास के साथ उतरना चाहते हैं जो पुरुषों को मिलती है। 
 
महिलाओं को भुगतान के अलावा कई अन्य फायदे भी मिलने जा रहे हैं जिसमें उन्हें भी अब पुरुषों की तरह फर्स्ट क्लॉस में सफर करने का मौका मिलेगा। साथ ही विश्व कप की ईनामी राशि में भी खिलाड़ियों के लिए 30 से 40 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। 
 
एफएफए के अध्यक्ष क्रिस निकोऊ ने कहा, फुटबॉल सभी का खेल है। यह नया करार एक कदम है यह सुनिश्चित करने का कि हम बराबरी, समावेशी के अपने सिद्धांतों का पालन करते हैं। अब महिला और पुरुष फुटबॉलरों में कोई अंतर नहीं होगा और हमें गर्व है कि हमने ऑस्ट्रेलिया और दुनिया में एक नया उदाहरण पेश किया है।
Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

रावलपिंडी में दफन हुआ पाकिस्तान क्रिकेट, फैंस का गुस्सा फूटा नामी खिलाड़ियों पर

मीठे से की तौबा, रतजगे भी किये, सुमित के स्वर्ण के पीछे बलिदानों की दास्तां (Video)

BANvsPAK टेस्ट सीरीज में पाक का सूपड़ा साफ होने के बाद गुस्से में यह पूर्व क्रिकेटर्स

2009 में ट्रेन दुर्घटना में खोया पैर, महीनों रहा बिस्तर पर, IITian ने अब जीता गोल्ड

बांग्लादेश से घर पर शर्मसार होने के बाद यह कहा पाकिस्तानी कप्तान ने (Video)

सभी देखें

नवीनतम

Chess Olympiad 2024 : भारत की पुरुष टीम ने हंगरी बी और महिला टीम ने स्विट्जरलैंड को हराया

भारतीय व्यवस्था अपने आप संचालित होती है, इसे सुरक्षित रखना लक्ष्य: मोर्ने मोर्कल

Asian Champions Trophy: भारत की हॉकी टीम ने पाकिस्तान को 2-1 से हराया

मांडविया ने संन्यास ले चुके खिलाड़ियों को ‘रीसेट’ में आवेदन करने को कहा

फ्लाइट में हुई मशहूर साउथ एक्ट्रेस की विराट से मुलाकात, कोहली के बारे में कही दिल जीत लेने वाली बात

अगला लेख
More