Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia
Advertiesment

प्रमोद सोनी भारतीय टीम के मैनेजर, मेसिमो कान्सटेनटिनी प्रशिक्षक नियुक्त

हमें फॉलो करें प्रमोद सोनी भारतीय टीम के मैनेजर, मेसिमो कान्सटेनटिनी प्रशिक्षक नियुक्त
, बुधवार, 25 जनवरी 2017 (18:21 IST)
इन्दौर। मध्यप्रदेश टेबल टेनिस संगठन की मेजबानी में टेबल टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वाधान में आगामी 26 जनवरी से इंदौर के अभय प्रशाल में खेली जाने वाली प्रमुख अन्तरराष्ट्रीय टेबल टेनिस स्पर्धा 'आय.टी.टी.एफ वर्ल्ड जूनियर सर्किट फायनल्स' में भारत का चार सदस्यीय दल भाग लेगा। 
टेबल टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया ने इस हेतु मध्यप्रदेश के पूर्व अन्तरराष्ट्रीय खिलाड़ी प्रमोद सोनी को टीम का मैनेजर तथा इटली के भारत में पदस्थ प्रमुख अन्तरराष्ट्रीय प्रशिक्षक मेसिमो कान्सटेनटिनी को दल का प्रशिक्षक नियुक्त किया है। स्पर्धा देना बैंक द्वारा प्रायोजित की गई है। 
 
उक्त जानकारी देते हुए मध्यप्रदेश टेबल टेनिस संगठन के महासचिव जएश आचार्य ने बताया कि देश के प्रमुख अन्तरराष्ट्रीय रेफरी एन. गणेशन की देखरेख में 20 सदस्यीय अन्तरराष्ट्रीय निर्णायकों का दल स्पर्धा का संचालन करेगा, जिसमें हांगकांग के या यू जोसेफ फुंग तथा भारत के डॉ. अतुल दुबे उपमुख्य निर्णायक होंगे जबकि अजमेर के अनिल दुबे सहायक मुख्य निर्णायक नियुक्त किए गए है। देश के 15 निर्णायकों में से दो म.प्र. सेहै। मध्यप्रदेश के डॉ. पुष्पेन्द्र पुरूषवानी तथा पुष्पेन्द्र जोशी स्पर्धा में अंपायर का दायित्व निभाएंगे होंगे।
 
स्पर्धा के मुकाबले जर्मनी में आयातित प्रमुख खेल उपकरण निर्माता कंपनी 'जूला' की चार टेबल टेनिस टेबलों पर खेले जाएंगे। टेबल तथा अन्य खेल उपकरण कल ही इन्दौर पहुंच गए है। स्पर्धा में भाग लेने वाले अंतराष्ट्रीय खिलाड़ियो के इन्दौर पहुंचने का सिलसिला भी प्रारंभ हो गया है। भारतीय टीम के चारों खिलाड़ी तथा प्रशिक्षक कल ही इन्दौर पहुंच गए थे।
 
स्पर्धा का औपचारिक शुभारंभ 26 जनवरी को दोपहर 2 बजे कलेक्टर पी. नरहरि के मुख्य आतिथ्य में संपन्न होगा। इसके तुरंत बाद एकल वर्ग के मुकाबले प्रारंभ हो जाएंगे। 
webdunia
लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन द्वारा स्मारिका का विमोचन : इस अवसर पर प्रकाशित स्मारिका का विमोचन लोकसभा अध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा महाजन ने किया। कार्यक्रम में म.प्र. टेबल टेनिस संगठन के चेयरमेन ओम सोनी, अध्यक्ष नरेन्द्र कौशिक, महासचिव जयेश आचार्य, शरद गोयल, रिंकु आचार्य, नीलेश वेद, गौरव पटेल, तथा आशोक भोपालकर उपस्थित थे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ऋषभ पंत सहित युवा खिलाड़ियों को जलवा दिखाने का मौका