Hanuman Chalisa

Solar Eclipse 2021 : ग्रहण काल में कैसे और कब करें शनि पूजा, शुभ मुहूर्त, मंत्र और सरल विधि

Webdunia
शनिवार, 4 दिसंबर 2021 (11:41 IST)
Surya Grahan 2021: साल का अंतिम सूर्य ग्रहण 4 दिसंबर शनिवार शनि अमावस्या को लगेगा। यह सूर्य ग्रहण शनि अमावस्या के दिन देखा जाएगा। शनिवार को जब भी अमावस्या आती है तो उसे शनि अमावस्या कहते हैं जिसका ज्योतिष में खासा महत्व रहता है। आओ जानते हैं कि ग्रहण काल में शनि पूजा, शुभ मुहूर्त, मंत्र और सरल विधि।
 
ALSO READ: Solar Eclipse 2021 : इन 6 राशियों पर पड़ेगा सूर्य ग्रहण का शुभ प्रभाव, हो जाएंगे वारे-न्यारे
शनि अमावस्या के शुभ मुहूर्त- पंचांग के अनुसार मार्गशीर्ष कृष्ण अमावस्या का प्रारंभ शुक्रवार, 03 दिसंबर को शाम 04.55 मिनट से शुरू हो रहा है और शनिवार, 04 दिसंबर 2021 को दोपहर 01.12 मिनट पर अमावस्या समाप्त होगी। शनिचरी अमावस्या की उदयातिथि की वजह से 04 दिसंबर को मान्य है। 
 
राहुकाल : सुबह 09:0 से 10:3 तक।
अभिजीत मुहूर्त : सुबह 11:55 से दोपहर 2:38 तक।
दिन का चौघड़िया : शुभ सुबह 08:17 09:37 तक। अमृत दोपहर 02:56 से 04:16 तक।
 
शनि पूजा : शनि अमावस्या के दिन स्नानादि के बाद व्रत का संकल्प लें। शनि अमावस्या के दिन शनि मंदिर में जाकर वहां की साफ-सफाई करें। इसके बाद शनिदेव की विधि-विधानपूर्वक पूजा करें। शनिदेव का सरसों के तेल में काले तिल मिलाकर अभिषेक करें। उन्हें नीले पुष्‍प अर्पित करें। शनिदेव के दर्शन करके उनसे शनि दोष से मुक्ति की प्रार्थना करें। शनि अमावस्या और सूर्य ग्रहण वाले दिन शनिदोष की पीड़ा से मुक्ति के लिए शमी वृक्ष का पूजन करें। ग्रहण की समाप्ति के बाद सायंकाल के समय शमी और पीपल के वृक्ष के नीचे सरसों के तेल दीपक जलाएं। शिव सहस्त्रनाम, शनि चालीसा, शनि स्तोत्र और उनके मंत्रों का पाठ करें।
Shani Jayanti Amavasya 2021
सूर्य ग्रहण का मंत्र ( Surya grahan ka mantra ) : ॐ रं रवये नमः या ॐ घृणी सूर्याय नमः 108 बार (1 माला) जाप करें। आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें या गायत्री मंत्र का जाप करें।
ALSO READ: Surya Grahan : सूर्यग्रहण किन राशियों के लिए है भाग्यशाली, जानिए Solar Eclipse का 12 राशियों पर असर
धन प्राप्ति के लिए : 
ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये
प्रसीद-प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्म्यै नम:।
 
बुरी शक्तियों से बचने के लिए :
“विधुन्तुद नमस्तुभ्यं सिंहिकानन्दनाच्युत
दानेनानेन नागस्य रक्ष मां वेधजाद्भयात्॥
 
शांति प्राप्त करने के लिए : 
तमोमय महाभीम सोमसूर्यविमर्दन।
हेमताराप्रदानेन मम शान्तिप्रदो भव॥

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

बिजनौर: हनुमान मूर्ति के चारों ओर 4 दिन से घूम रहा कुत्ता, आस्था या कोई संकेत? Video

मनचाहा फल पाने के लिए गुप्त नवरात्रि में करें ये 5 अचूक उपाय, हर बाधा होगी दूर

बुध ग्रह का शनि की राशि मकर में गोचर, 6 राशियों को मिलेगा अपार लाभ

शनि और शुक्र का लाभ दृष्टि राजयोग, 4 राशियों को होगी धन की प्राप्ति

जानिए 3 रहस्यमयी बातें: कब से हो रही है शुरू गुप्त नवरात्रि और इसका महत्व

सभी देखें

नवीनतम

18 January Birthday: आपको 18 जनवरी, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 18 जनवरी 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

19 to 25 January 2026 Weekly Horoscope: साप्ताहिक राशिफल, जानें 12 राशियों का करियर, धन, प्रेम और स्वास्थ्य

Thai Amavasai 2026: क्या है थाई अमावसाई, इस दिन क्या करना शुभ माना जाता है?

Numerology Horoscope 2026: प्रेम, करियर, स्वास्थ्य संबंधी अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी, पढ़ें 19 से 25 जनवरी 2026 तक

अगला लेख