Biodata Maker

कुंडली के हर अशुभ दोष का निवारण करना है तो ऐसे बिदा करें पितरों को

आचार्य राजेश कुमार
अधिकांश लोगों ने 19 सितंबर को अमावस्या मना ली है लेकिन 20 सितंबर को भी अमावस्या है। जानिए अमावस्या पर पितरों की विदाई कैसे करें कि कुंडली में विराजमान गुरु चांडाल योग,विष योग एवं राहु के प्रकोप की शांति हो सके। 
 
19 सितंबर को अमावस्या दिन में 11:52 मिनट पर लगी, 20 सितंबर यानी बुधवार को सुबह 10:51 तक है। इसलिए इसके बीच ही पितृ विसर्जन होगा। 
 
आश्विन मास के कृष्णपक्ष का संबंध पितरों से होता है. इस मास की अमावस्या को पितृ विसर्जन अमावस्या कहा जाता है।
 
अगर पूरे पितृपक्ष में अपने पितरों को याद न किया गया हो तो इस दिन धरती पर आए हुए पितरों को याद करके उनकी विदाई की जाती है। 
 
केवल अमावस्या को उन्हें याद करके दान करने से और निर्धनों को भोजन कराने से पितरों को शांति मिलती है। 
 
इस दिन दान करने का फल अमोघ होता है साथ ही इस दिन तर्पण कर गुरु चांडाल योग, विष योग एवं राहु के प्रकोप इत्यादि से मुक्ति पाई जा सकती है। 
 
पितृ विसर्जन अमावस्या  : गुरु चांडाल योग का निवारण
 
प्रातःकाल स्नान करके पीपल के वृक्ष में जल दें। इसके बाद पीले वस्त्र धारण करके 'ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरुवे नमः' का जाप करें। 
 
दोपहर के समय किसी निर्धन व्यक्ति को भोजन कराएं।
 
भोजन में उड़द की दाल, खीर और केले रखें। भोजन के बाद व्यक्ति को पीले वस्त्र और धन, दक्षिणा के रूप में दें। 
 
पितृ विसर्जन अमावस्या : विष योग का निवारण
 
दोपहर में दक्षिण की और मुख करके पितरों को जल अर्पित करें। इसके बाद भगवदगीता के 11वें अध्याय का पाठ करें। 
 
अग्नि में पहले घी की, फिर काले तिल की और फिर भोजन के अंश की आहुति दें। 
 
किसी निर्धन व्यक्ति को भोजन कराएं। इसके बाद उसे चप्पल या जूतों का दान करें। 
 
पितृ विसर्जन अमावस्या : राहु की समस्याओं का निवारण
 
पितृ विसर्जन अमावस्या के दिन दोपहर के समय 'ॐ भ्रां भ्रीं भ्रौं सः राहवे नमः' का कम से कम 11 माला जाप करें। इस मंत्र का जाप रुद्राक्ष की माला से करें। 
 
मंत्र जाप के बाद वस्त्रों का और जूते चप्पल का दान करें। 
 
सफेद चंदन की माला को गले में धारण कर लें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

सूर्य-राहु युति कुंभ राशि में: 1 महीने तक रहेगा ग्रहण योग, इन 3 उपायों से बचेंगी परेशानियां

Lakshmi Narayan Yoga: कुंभ राशि में बना लक्ष्मी नारायण योग, इन 5 राशियों को अचानक मिलेगा धन लाभ

कुंभ राशि में 18 साल बाद राहु का दुर्लभ संयोग, 10 भविष्यवाणियां जो बदल देंगी जीवन

शुक्र का राहु के शतभिषा नक्षत्र में गोचर, 5 राशियों को रहना होगा सतर्क

कुंभ राशि में त्रिग्रही योग, 4 राशियों को मिलेगा बड़ा लाभ

सभी देखें

धर्म संसार

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (18 फरवरी, 2026)

18 February Birthday: आपको 18 फरवरी, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 18 फरवरी 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

2020 में लगे थे 6 ग्रहण, अब फिर आने वाला है ऐसा दौर? जानें क्या सच में होगा बड़ा बदलाव

AI का धर्म पर जवाब हुआ वायरल, सुनकर लोगों की सोच बदल गई

अगला लेख