सप्ताह के प्रथम दिन शेयर बाजार में रही गिरावट, सेंसेक्स 97 और निफ्टी 15 अंक फिसला

Webdunia
सोमवार, 20 नवंबर 2023 (11:23 IST)
Share bazaar News: विदेशी कोषों की सतत निकासी के बीच सोमवार को शुरुआती कारोबार में घरेलू शेयर बाजारों (Domestic stock markets) में गिरावट आई। बीएसई का 30 शेयर वाला सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) 97.18 अंक गिरकर 65,697.55 पर आ गया। निफ्टी (Nifty) 15.3 अंक फिसलकर 19,716.50 पर रहा।
 
सेंसेक्स की कंपनियों में महिंद्रा एंड महिंद्रा, ऐक्सिस बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, लार्सन एंड टुब्रो, बजाज फाइनेंस और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर नुकसान में रहे। एचसीएल टेक्नोलॉजीज, एनटीपीसी, टेक महिंद्रा, इंफोसिस, भारतीय स्टेट बैंक और पॉवर ग्रिड के शेयर लाभ में रहे। अन्य एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग फायदे में रहे जबकि जापान का निक्की नुकसान में रहा।
 
अमेरिकी बाजार शुक्रवार को मामूली बढ़त के साथ बंद हुए थे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.69 प्रतिशत की बढ़त के साथ 81.17 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को 477.76 करोड़ रुपए के शेयर बेचे।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

तिरुपति के लड्‍डू में पशु चर्बी का होता था इस्तेमाल

32 राजनीतिक दलों ने किया समर्थन, 15 ने किया प्रस्ताव का विरोध

भाजपा नेता के बिगड़े बोल, राहुल गांधी की जुबान दाग देनी चाहिए

LCA Tejas Fighter Jet: स्क्वॉड्रन लीडर मोहना सिंह तेजस लड़ाकू विमान की पहली महिला पायलट बनीं

एक देश, एक चुनाव पर रामनाथ कोविंद समिति की शीर्ष 10 सिफारिशें

सभी देखें

नवीनतम

केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू पर FIR, बोले संसद में भी बोलूंगा, गांधी परिवार ने पंजाब को जलाया

PM मोदी के नेतृत्व में जम्मू कश्मीर में विकास का नया अध्याय : धामी

कटरा चुनावी रैली में कांग्रेस-नेकां पर गरजे PM मोदी, बोले- खून बहाने के पाकिस्तानी एजेंडे को लागू करना चाहता है यह गठबंधन

तिरुपति मंदिर के प्रसादम में मछली का तेल और गाय की चर्बी की पुष्टि, CM नायडू ने लगाया था आरोप

डेयरी सेक्टर के लिए सरकार कर रही श्वेत क्रांति 2.0 की शुरुआत, अमित शाह ने बताया क्या है प्लान

अगला लेख
More