एशियाई बाजारों के कमजोर रुख से सेंसेक्स 130 अंक से अधिक टूटा, निफ्टी भी 117,193 अंक पर

Webdunia
शुक्रवार, 25 मार्च 2022 (11:57 IST)
मुंबई। एशियाई बाजारों में कमजोर रुख के बीच मारुति सुजुकी, एचडीएफसी बैंक और टेक महिंद्रा जैसे बड़े शेयरों में गिरावट के कारण घरेलू शेयर बाजार बीएसई का सूचकांक सेंसेक्स शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में 130 अंकों से अधिक गिर गया।
 
तीस शेयरों का सूचकांक सेंसेक्स 130 अंकों की गिरावट के साथ 57,466 अंक पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह एनएसई का निफ्टी भी 30 अंक की कमजोरी के साथ 17,193 अंक पर आ गया था। सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में से टाइटन, मारुति सुजुकी इंडिया, टेक महिंद्रा, एशियन पेंट्स, नेस्ले इंडिया और एचडीएफसी बैंक के शेयरों को शुरुआती कारोबार में नुकसान उठाना पड़ा, वहीं भारती एयरटेल, टाटा स्टील, भारतीय स्टेट बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर फायदे में रहे।
पिछले कारोबारी दिवस गुरुवार को भी बाजार गिरावट पर रहे थे। 89.14 अंक यानी 0.15 प्रतिशत की गिरावट के साथ 57,595.68 पर बंद हुआ था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 22.90 अंक यानी 0.13 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17,222.75 अंक पर बंद हुआ। इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.22 प्रतिशत की बढ़त के साथ 119.29 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने गुरुवार को भारतीय बाजार में 1,740.71 करोड़ रुपए मूल्य के शेयरों की बिक्री की।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सिर्फ कड़े कानून से न्यायपूर्ण समाज नहीं बनता, CJI डीवाई चंद्रचूड़ ने क्‍यों कहा ऐसा...

वंदे भारत को हरी झंडी दिखाने की होड़, ट्रेन के आगे पटरी पर गिरीं BJP विधायक, वीडियो वायरल

Mini Moon की क्या है Mystery, 2 चंद्रमाओं पर क्यों है दुनियाभर की नजरें, क्या भारत में दिखाई देगा

हत्या की नाकाम कोशिश के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- कभी नहीं झुकूंगा, अमेरिकावासियों के लिए लड़ना जारी रखूंगा

क्या फाइनल हो गया दिल्ली के नए CM का नाम, AAP विधायकों की बैठक में हो सकता है ऐलान

सभी देखें

नवीनतम

लेबनान में जेब में रखे पेजर्स में ब्लास्ट, ईरान के राजदूत समेत 2750 से ज्यादा लोग घायल

Jammu and Kashmir Assembly Elections: पहले चरण में 35 हजार से अधिक कश्मीरी पंडित मतदान के पात्र

Atishi Marlena: भोपाल के बैरसिया में खेती भी कर चुकी हैं आतिशी मर्लेना

मनोज जरांगे ने फिर भरी हुंकार, शुरू किया मराठा आरक्षण के लिए अनिश्चितकालीन अनशन

Triumph Speed T4 : Royal Enfield और KTM से टक्कर देने आई सबसे सस्ती ट्रायम्फ बाइक

अगला लेख
More