थर्टी फर्स्ट मनाने के लिए सबसे अच्छी 10 जगह

अनिरुद्ध जोशी
बुधवार, 28 दिसंबर 2022 (16:12 IST)
New year celebration 2023: 31st की रात को पार्टी मनाने का आजकल बहुत फैशन है। राज में 12 बजे लोग न्यू ईयर का स्वागत करते हैं। यदि आप भी थर्टी फर्स्ट की पार्टी मनाने का सोच रहे हैं तो हम आपको बताते हैं ऐसे 10 बेस्ट जगहें जहां जाकर आपका दिल खुश हो जाएगा और आपका 31 दिसंबर की रात का जश्न दोगुना हो जाएगा।
 
1. गोवा : यहां पर थर्टी फर्स्ट की पार्टी मनाना बहुत ही बेस्ट रहेगा क्योंकि यह बना ही मोज मजे के लिए हैं। समुद्र के किनारे ये फिर क्रूज पर आप 31st new year सेलिब्रेट कर सकते हैं।
 
2. कोलकाता : यहां पर भी थर्टी फर्स्ट की बहुत ही धूम रहती है। रात में खूब नाच गाना और पार्टी होती है। पूरा शहर जगमगरा रहा होता है। बहुत ही अच्‍छा नजारा होता है।
 
3. मुंबई : यहां की तो बात ही अलग है। गेटवे ऑफ इंडिया हो, चौपाटी हो या नरीमन पाइंट हर जगह थर्टी फर्स्ट की पार्टी के लिए लोग एकत्रित हो जाते हैं। कैफे और होटलें खचाखच भरी होती है। क्रूज पर भी सेलिब्रेट कर सकते हैं।
 
4. दिल्ली : दिल्ली में भी कुतुब मीनार, लाल किला और इंडिया गेट पर भारी भीड़ होती है। इसी के साथ कुछ ऐसी जगहें हैं जहां पर आप थर्टी फर्स्ट की पार्टी मना सकते हैं। 
 
5. पांडिचेरी : यहां पर भी आप समुद्र के तट पर या अरोमा गार्डन में थर्टी फर्स्ट की पार्टी मना सकते हैं। यहां डीजे के साथ डांस, म्यूजिक और बेस्ट फूड का मजा ले सकते हैं। यहां पर लाइट के शो भी होते हैं।
6. बेंगलुरु : आईटी हब बेंगलुरु में भी आप थर्टी फर्स्ट की पार्टी मना सकते हैं। यहां पर कई जगहों पर बेहतरीन शो का आयोजन होता हैं जहां पर बेली डांसर्स और फायर बाजीगर आपका आनंद करते हैं। पैकेज में भोजन और पेय पदार्थों के साथ आप डीजे पर डांस का मजा भी ले सकते हैं। 
 
7. कोवलम : समुद्री तट तिरुवनन्तपुरम सिटी से 16 किमी दूर है। यहां का समुद्र तट दुनियाभर में प्रसिद्धि है। यहां देखने और घुमने के लिए कई प्राकृतिक और सुंदर स्थान है। यह दुनिया की चकाचौंध से थोड़ा हटकर है और आप यहां शांतिपूर्ण तरीके से इंजाय कर सकते हैं।
 
8. युसमर्ग : लगभग 7,500 फीट की ऊंचाई पर पीर पंजाल पर्वत श्रृंखला के केंद्र में स्थित युसमर्ग बहुत ही खूबसूरत जगह है। इसे यीशु का मेदो भी कहते हैं। एक मान्यता के अनुसार यह वह स्थान है जहां यीशु (ईसा मसीह) एक बार रहे थे। यही आप यहां नहीं जाना चाहते हैं तो विश्व के प्रसिद्ध हिल स्टेशनों में से एक गुलमर्ग चले जाएं या सोनामार्ग चले जाएं तीनों ही जगह बर्फ के लिए प्रसिद्ध हैं। 
 
9. कन्याकुमारी : हिन्दुओं के सबसे बड़े तीर्थ स्थल के पास बहुत ही खूबसूरत समुंदर है। यहां पर अरब, बंगल और हिन्द सागर का मिलन होता है। यहां पर सूर्योदय और सूर्यास्त को देखना अद्भुत है।
 
10. अंडमान-निकोबार आइलैंड: अगर आपको पानी से खास लगाव है तो अंडमान-निकोबार आइलैंड आपके लिए सही रहेगा। यह द्वीप नीले समुद्री जल और साफ-सुथरे तट हैं। सफेद बालू वाले सुंदर समुद्र तट, जहां पानी के किनारे कतार में लंबे-लंबे नारियल के पेड़ काफी आकर्षक नजर आते हैं। इस द्वीप पर आपको जंगल के साथ ही एडवेंचर भी मिलेंगे। थर्टी फर्स्ट के लिए यह बेस्ट जगह हैं।
Show comments

बॉलीवुड हलचल

सोहेल खान संग शादी के लिए जिस शख्स संग सीमा सजदेह ने तोड़ी थी सगाई, अब उसी को कर रहीं डेट

स्काई फोर्स के साथ उड़ान भरने के लिए तैयार अक्षय कुमार, जानिए कब रिलीज होगी फिल्म!

सोनम कपूर क्यों नहीं रखतीं करवा चौथ का व्रत?

गंदी बात की वजह से मुश्किल में फंसीं एकता कपूर और शोभा कपूर, POCSO के तहत मामला दर्ज

DDLJ में शाहरुख खान को इस तरह आया अमरीश पुरी संग आओ आओ वाले सीन का आइडिया

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More