Daily Horoscope
✕

हिन्दू देवता भगवान पवन देव

Webdunia
बुधवार, 13 नवंबर 2019 (16:52 IST)
- आर. हरिशंकर

पवन देव वायु के एक हिन्दू देवता हैं और वे हनुमान एवं भीम के पिता हैं। वह स्वर्ग के देवता भगवान इंद्र द्वारा नियंत्रित किए जाते हैं। वह भगवान विष्णु के सच्चे भक्त हैं।
 
 
त्रेतायुग में वह भगवान हनुमान के पिता थे, और उन्होंने भगवान श्रीराम की बहुत बड़ी सेवा की थी। द्वापर युग में वह भीम के पिता थे, और उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की बहुत महान सेवा की थी। कलियुग में उन्होंने फिर से महान ऋषि वेद व्यास की सेवार्थ माधवाचार्य के रूप में अवतार लिया और यह माना जाता है कि अभी भी वे बद्रिकाश्रम में श्री वेद व्यासजी की दिव्य सेव कर रहे हैं।
 
 
भगवान वायु में कई महत्वपूर्ण विशेषताएं हैं। वह पृथ्वी के सभी जीवों के लिए आधार है। उसकी मदद के बिना, इस दुनिया में कोई भी जीवित नहीं रह सकता है।
 
 
महान शक्ति पर आधिपत्य होने पर भी वे एक विनम्र और सौम्य देवता हैं, जो हमेशा भगवान विष्णु की पूजा और हमेशा उनके विभिन्न नामों का जप करते रहते हैं। वह भगवान इंद्र द्वारा भी नियंत्रित किए जाते हैं और वह उनके लिए एक सहायक के रूप में कार्य करते हैं। उन्हें उनके निर्देशों का पालन करना और उनके अनुसार कार्य करना होता है।
 
 
एक बार भगवान हनुमान बचपन में यह सोचकर सूर्य देव को पकड़ने की कोशिश करते हैं कि यह एक फल है। उसकी यह चेष्‍ठा देखकर, भगवान इंद्र ने उन्हें अपने शक्तिशाली हथियार वज्रायुध के साथ मारा। भगवान हनुमान शस्त्र की शक्ति का सामना नहीं कर सके और वह तुरंत जमीन पर गिरकर अचेत हो गए। अपने बेटे की ऐसी स्थिति को देखकर, क्रोधित होकर भगवान वायु ने मानव और दिव्य प्राणियों के बीच अपने वायु परिसंचरण को रोक दिया।
 
 
पृथ्वी और स्वर्ग में और हर कोई इस कृत्य से पीड़ित होने लागा। कुछ समय बाद, देवताओं ने वायुदेव को शांत किया और हनुमान को उनकी सामान्य स्थिति में वापस ला दिया और उन्हें कई महान वरदान दिए। भगवान वायु खुश हो गए और उन्होंने फिर से स्वर्ग और पृथ्वी पर अपने वायु परिसंचरण को प्रसारित कर दिया। इस घटना से, हम उसकी महान शक्तियों का एहसास कर सकते हैं।
 
 
यदि हम अपनी सांस रोकते हैं तो हम जीवित नहीं रह सकते हैं। हम केवल भगवान वायु के कारण ही जीवित हैं, जो इस संसार में सांस लेने में हमारी मदद करते हैं। आइए हम इस महान देवता भगवान वायुदेव की पूजा करें और धन्य हो। ॐ श्री वायुदेवाय नम:।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

13 November Birthday: आपको 13 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 13 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

Chhath Puja 2026: नहाय-खाय से लेकर उषा अर्घ्य तक, तस्वीरों में देखें छठ महापर्व के चारों दिनों की पूरी विधि

छठ पूजा 2026: जानें पूजा की पूरी सामग्री लिस्ट, पारंपरिक पकवान, सही विधि और व्रत कथा

छठ मैया की आरती | Chhath Maiya Ki Aarti

सभी देखें

धर्म संसार

छठ पूजा में क्यों चढ़ाया जाता है ठेकुआ? जानिए इसका धार्मिक महत्व

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 13 नवंबर 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

छठ महापर्व 2026: जानें सांध्य और उषा अर्घ्य देने की संपूर्ण शास्त्रोक्त विधि और मंत्र

छठ पूजा खरना 2026: दूसरे दिन क्या करें और क्या नहीं? जानिए पूजा के नियम, प्रसाद और जरूरी सावधानियां

छठ पूजा में बांस के सूप में कौनसी चीजें रखना माना जाता है शुभ?

अगला लेख