महाभारत में किस योद्धा के पास था कौन-सा ध्वज?

Webdunia
महाभारत में प्रत्येक योद्धा का अपना अलग ध्वज होता था। आओ जानते हैं प्रमुख योद्धाओं के ध्वज के बारे में संक्षिप्त जानकारी।

1.युधिष्ठिर : नक्षत्रयुक्त चन्द्र वाला स्वर्ण ध्वज।
2.अर्जुन : अर्जुन की ध्वजा पर हनुमान का चित्र अंकित था। इसे 'वानर ध्वज' कहा जाता था।
3.भीष्म : भीष्‍म के पास ताड़ और 5 तारों के चिह्न से युक्‍त विशाल ध्‍वजा-पताका थी।
4.नकुल : स्वर्ण पीठ लिए लाल हिरण का चित्र अंकित था।
5.सहदेव : सहदेव के रथ पर लहराने वाले ध्वज पर चांदीजड़ित हंस का चिन्ह बना हुआ था।
6.अभिमन्यु : अभिमन्यु के ध्वज पर पीले पत्तों वाला पेड़ अंकित था।
7.कृपाचार्य : कृपाचार्य की ध्वजा पर सांड बना था।
8.मद्रराज : मद्रराज की ध्वजा पर हल।
9.वृषसेन : अंगराज वृषसेन की ध्वजा पर मोर।
10.जयद्रथ : सिंधुराज जयद्रथ के झंडे पर वराह की छवि अंकित थी। जयद्रथ के रथ पर चांदी का शूकर-ध्वज फहरा रहा था।
11.भूरिश्रवा : भूरिश्रवा के रथ में यूप का चिह्न बना था। वह ध्‍वज सूर्य के समान प्रकाशित होता था और उसमें चन्‍द्रमा का चिह्न भी दृष्टिगोचर होता था।
12.गुरु द्रोणाचार्य : गुरु द्रोणाचार्य के ध्वज पर सौवर्ण वेदी का चित्र था। इसके अलावा तपस्वी का कटोरा और धनुष अंकित था।
13.दुर्योधन : दुर्योधन के ध्वज पर कोबरा बना हुआ था। इसे सर्पकेतु भी कहते थे।
14.श्रीकृष्ण : भगवान श्रीकृष्ण के झंडे पर गरूड़ अंकित होने से उसे गरूड़ ध्वज कहा जाता है।
15.कर्ण : कर्ण का हस्तिकाश्यामाहार-केतु नामक ध्वज था।
16.अश्वत्थामा : अश्वत्थामा की ध्वजा पताका में सिंह की पूंछ का चिन्ह बना हुआ था।
17.घटोत्कच : घटोत्कच के ध्वज पर गिद्ध विराजमान था।
18.बलराम : बलरामजी ने हालांकि युद्ध में भाग नहीं लिया था लेकिन बलराम के झंडे पर ताल वृक्ष की छवि अंकित होने से उसे 'ताल ध्वज' कहते थे।
19. शाल्व के शासक अष्टमंगला ध्वज रखते थे। झंडे पर हाथी की आकृति थी और स्वर्ण मयूरों से शोभित था।
20.महीपति की ध्वजाओं पर स्वर्ण, रजत एवं ताम्र धातुओं से बने कलश आदि चित्रित रहते थे। इनकी एक ध्वजा सर्वसिद्धिदा कहलाती थी। इस ध्वजा पर रत्नजड़ित घड़ियाल के 4 जबड़े अंकित होते थे। 
Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

क्या गया जी श्राद्ध से होती है मोक्ष की प्राप्ति !

Budh asta 2024: बुध अस्त, इन राशियों के जातकों के लिए आने वाली है मुसीबत, कर लें ये उपाय

Weekly Horoscope: इस हफ्ते किसे मिलेगा भाग्य का साथ, जानें साप्ताहिक राशिफल (मेष से मीन राशि तक)

श्राद्ध पक्ष कब से प्रारंभ हो रहे हैं और कब है सर्वपितृ अमावस्या?

Shani gochar 2025: शनि के कुंभ राशि से निकलते ही इन 4 राशियों को परेशानियों से मिलेगा छुटकारा

सभी देखें

धर्म संसार

Shardiya navratri 2024: शारदीय नवरात्रि प्रतिपदा के दिन जानिए घट स्थापना का शुभ मुहूर्त

20 सितंबर 2024 : आपका जन्मदिन

20 सितंबर 2024, शुक्रवार के शुभ मुहूर्त

16 shradh paksha 2024: पितृ पक्ष का चौथा दिन : जानिए तृतीया श्राद्ध तिथि का महत्व और इस दिन क्या करें

Indira ekadashi 2024: इंदिरा एकादशी व्रत का महत्व एवं पारण का समय क्या है?

More