यूएन महासचिव गुतारेस युद्ध समाप्त करने के लिए भारत समेत कई देशों के संपर्क में

Webdunia
सोमवार, 14 मार्च 2022 (23:41 IST)
संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने सोमवार को कहा कि वह यूक्रेन में युद्ध को समाप्त करने के लिए मध्यस्थता के प्रयासों को लेकर भारत और कई अन्य देशों के साथ करीबी संपर्क बनाए हुए हैं। गुतारेस ने यूक्रेन के बिगड़ते हालात पर चिंता जताते हुए कहा कि यह यूक्रेन के लोगों पर जारी अत्याचार को रोकने और कूटनीति और शांति के रास्ते पर चलने का समय है।

ALSO READ: हथियारों से लैस सैनिकों से भिड़ गया यूक्रेन का यह बुजुर्ग दंपत्ति, सैनिकों को भागना पड़ा
 
गुतारेस ने यहां कहा कि इस युद्ध को समाप्त करने के लिए मध्यस्थता के प्रयासों को लेकर मैं चीन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इसराइल और तुर्की सहित कई देशों के साथ करीबी संपर्क में हूं। उन्होंने कहा कि शांति की अपील हर हाल में सुनी जानी चाहिए। यह त्रासदी रुकनी चाहिए। कूटनीति और वार्ता में देरी नहीं होनी चाहिए। गुतारेस ने कहा कि हमले के बाद से यूक्रेन में महिलाओं और बच्चों सहित कई निर्दोष लोग मारे गए हैं। उन्होंने कहा कि यूक्रेन में सड़के, हवाई अड्डे और स्कूल तबाह हो गए हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

tirupati laddu पर छिड़ी सियासी जंग, पशु चर्बी के दावे पर तेदेपा-वाईएसआरसीपी आमने-सामने

Kolkata Doctor Case : जूनियर डॉक्‍टरों ने खत्‍म की हड़ताल, 41 दिन बाद लौटेंगे काम पर

कटरा चुनावी रैली में कांग्रेस-नेकां पर गरजे PM मोदी, बोले- खून बहाने के पाकिस्तानी एजेंडे को लागू करना चाहता है यह गठबंधन

Mangaluru : 2 सिर और 4 आंख वाला दुर्लभ बछड़ा पैदा हुआ, देखने के लिए उमड़ा हुजूम

वन नेशन वन इलेक्शन में दक्षिण भारत पर भारी पड़ेगा उत्तर भारत?

सभी देखें

नवीनतम

चित्तौड़गढ़ के एक गांव में पाषाण युग की शैल चित्रकारी मिली

संभल में दुष्कर्म पीड़िता की हत्या, 20 दिन पहले जेल से रिहा आरोपी ने मारी गोली

प्रियंका पर रीजीजू का पलटवार, संसदीय परंपराओं की याद दिलाई

असुरक्षित भोजन से प्रतिवर्ष 4.2 लाख लोगों की मौत

राजस्थान के गवर्नर बागडे का जनजातियों के उत्थान का आह्वान

अगला लेख
More