Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia
Advertiesment

साइना नेहवाल ने सिंधु को क्यों नहीं कहा ऑल दि बेस्ट?

हमें फॉलो करें साइना नेहवाल ने सिंधु को क्यों नहीं कहा ऑल दि बेस्ट?
पीवी सिंधु ने रियो ओलिंपिक में बेहतरीन खेल दिखाते हुए गोल्ड मेडल की आशा जगाई है। सिंधु पर देशभर से शुभकामनाओं की बारिश हो रही है। लेकिन क्या सिंधु की सीनियर खिलाड़ी और भारतीय बेडमिंटन का बड़ा नाम, साइना नेहवाल ने उन्हें इस महत्वपूर्ण मुकाबले से पहले  शुभकामनाएं दी हैं?    


 
 
जहां सोशल मीडिया पर सिंधु की सफलता के लिए उन्हें चौतरफा बधाईयां मिलीं, वहीं उनके गोल्ड मेडल जीतने की कामना से भी संदेश भरे रहे लेकिन साइना का शुक्रवार दोपहर तीन बजे तक इस तरह का कोई संदेश सिंधु तक सोशल मीडिया के माध्यम से नहीं पहुंचा। 
 
साइना नेहवाल रियो ओलंपिक में कोई मेडल देश के लिए न जीत सकीं बावजूद इसके की सभी देशवासियों का मानना है कि वे जी जान से खेलीं। वह फिलहाल घुटने का इलाज हैदराबाद में करा रही हैं।  
 
पीवी सिंधु की रियो में बड़ी सफलता से अतिउत्साहित एक प्रशंसक ने साइना नेहवाल के प्रयासों को भुलाते हुए उन्हें ये कह दिया कि उनका समय समाप्त हो गया है। उन्हें अपना बोरिया बिस्तर बांध लेना चाहिए। 
 
webdunia

 

 
इस पर ऊंचे स्तर की खेल भावना दिखाते हुए साइना ने उत्तर दिया कि बिल्कुल सिंधु जबरदस्त खेल दिखा रही हैं। देश के लिए यह बहुत अच्छा है। 

webdunia

 
 
इसके बाद उस प्रशंसक को अपनी गलती का एहसास हुआ तो उसने साइना से माफी मांगते हुए फिर ट्वीट की कि उनसे गलती हुई है। वे हमेशा से साइना के फैन हैं और हमेशा रहेंगे। वे अपने शब्द वापस लेते हैं। 
 
webdunia

 
इसके बाद इस फैन को माफ करते हुए साइना ने लिखा कि कोई बात नहीं और इस फैन को लाइफ के लिए शुभकामनाएं भी दीं। 

webdunia

 

 
 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

युसरा मर्दिनी जज्बे से जीती जंग