Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia
Advertiesment

'रियो' में टेबल टेनिस में चीन का दबदबा

हमें फॉलो करें 'रियो' में टेबल टेनिस में चीन का दबदबा
, गुरुवार, 18 अगस्त 2016 (16:20 IST)
रियो डि जेनेरियो। रियो ओलंपिक के टेबल टेनिस स्पर्धा में महिलाओं के स्वर्ण पदक जीतने के बाद चीन की पुरुष टीम ने भी जापान को 3-1 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया है। 
          
वर्ष 1988 में टेबल टेनिस को ओलंपिक खेलों में शामिल किए जाने के बाद चीन ने अब तक 32 स्वर्ण पदकों में से 28 स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। चीन ने दक्षिण कोरिया को 3-1 से तथा जापान ने जर्मनी को इतने ही अंतर से पराजित कर फाइनल में स्थान बनाया था। 
         
स्पर्धा में जापान ने पहला मैच हारने के बाद जुन मिजुतानी ने विश्व के तीसरे नंबर के खिलाड़ी चीन के शु शिन को हराकर स्कोर 1-1 से बराबरी पर ला दिया। रियो में चीन की यह पहली हार थी। मिजुतानी ने शू के खिलाफ अब तक लगभग 50 मुकाबले खेले हैं और उनकी यह पहली जीत है। 
         
लेकिन इसके बाद जापान के माहारु योशिमुरा और कोकी नीवा को चीन के झांग जिक और शू के हाथों हार का सामना करना पड़ा और चीन ने 3-1 से मुकाबला अपने नाम कर लिया। 
         
स्पर्धा में जहां चीन ने जापान को हराकर स्वर्ण पदक जीता वहीं जर्मनी ने दक्षिण कोरिया को भी 3-1 के अंतर से ही पराजित कर कांस्य पदक अपने नाम किया। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

साक्षी मलिक को 60 लाख रुपए देगा भारतीय रेलवे