भगवान विष्णु चातुर्मास में ही निद्रासन में क्यों होते हैं? पौराणिक कथा

Webdunia
गुरुवार, 15 जुलाई 2021 (07:10 IST)
हिन्दू माह का चौथा माह होता है आषाढ़ माह। इस माह की शुक्ल एकादशी से चातुमास प्रारंम हो जाते हैं। आषाढ़ी एकादशी के दिन से चार माह के लिए विष्णु भगवान चार माह के लिए सो जाते हैं। चातुरर्मास का प्रारंभ आषाढ़ी शुक्ल एकादशी से कार्तिक शुक्ल एकादशी तक रहता है। चातुर्मास की शुरुआत का दिन देवशयनी एकादशी कहा जाता है तो अंत का दिन 'देवोत्थान एकादशी' कहते हैं। अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार इस बार चातुर्मास का प्रारंभ 12 जुलाई 2021 को हो रहा है। आओ जानते हैं चातुर्मास की पौराणिक कथा।
 
ALSO READ: Chaturmas 2021: श्रावण, भाद्रपद, आश्‍विन और कार्तिक माह को क्यों कहते हैं चातुर्मास
कहते हैं राजा बलि ने त्रिलोक पर अपना अधिकार कर लिया और वह अपना 100वां यज्ञ कर रहे थे। इससे घबराकर देवराज इंद्र ने भगवान विष्णु से सहायता मांगी। तब भगवान विष्णु ने वामन का अवतार लेकर राजा बलि से 3 पग धरती दान में मां ली। शुक्राचार्य के चेताये जाने के बाद भी राजा बलि ने दान देने की बात जब स्वीकार की तो भगवान विष्णु ने 2 पग में धरती और आकाश नाप लिया और तीसरे पग के लिए जब बालि से कहा तो बालि ने कहा कि प्रभु अब तो मेरा सिर ही बचा है। यह सुनकर भगवान प्रसन्न हो गए और उन्होंने राजा बालि को पाताल लोक का राजा बनाकर कहा कि वर मांगों। तब राजा बलि ने अपने साथ पाताल लोक चलकर वहीं साथ में निवास करने का वर मांगा।
ALSO READ: जैन धर्म में चातुर्मास का महत्व, जानिए 5 खास बातें
वर अनुसार भगवान विष्णु राजा बलि की बात मानते हुए पाताल लोक चले गए। इससे सभी देवी-देवता और माता लक्ष्मी चिंतित हो गई। माता लक्ष्मी ने भगवान विष्णु को मुक्त कराने के लिए एक युक्ति अपनाई। जिसके अनुसार मां लक्ष्मी ने एक गरीब स्त्री का वेश धारण करके राजा बलि को राखी बांधी और बदले में भगवान विष्णु को मांग लिया। इस प्रकार भगवन विष्णु को मुक्त करा लिया। परंतु भगवान विष्णु अपने भक्त को निराश नहीं करते। इस लिए आषाढ़ महीने की शुक्ल पक्ष की एकादशी से कार्तिक मास की एकादशी तक पाताल लोक में निवास करने का वचन दिया। यही कारण है कि चातुर्मास में भगवान विष्णु पाताल लोक में निद्रासन में चले जाते हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

क्या गया जी श्राद्ध से होती है मोक्ष की प्राप्ति !

Budh asta 2024: बुध अस्त, इन राशियों के जातकों के लिए आने वाली है मुसीबत, कर लें ये उपाय

Weekly Horoscope: इस हफ्ते किसे मिलेगा भाग्य का साथ, जानें साप्ताहिक राशिफल (मेष से मीन राशि तक)

श्राद्ध पक्ष कब से प्रारंभ हो रहे हैं और कब है सर्वपितृ अमावस्या?

Shani gochar 2025: शनि के कुंभ राशि से निकलते ही इन 4 राशियों को परेशानियों से मिलेगा छुटकारा

सभी देखें

धर्म संसार

Aaj Ka Rashifal: 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा 19 सितंबर का दिन, पढ़ें अपना राशिफल

19 सितंबर 2024 : आपका जन्मदिन

Shraddha Paksha 2024: पितृ पक्ष में यदि अनुचित जगह पर श्राद्ध कर्म किया तो उसका नहीं मिलेगा फल

19 सितंबर 2024, गुरुवार के शुभ मुहूर्त

गुजरात के 10 प्रमुख धार्मिक स्थलों पर जाना न भूलें

अगला लेख
More