आषाढ़ मास की नवरात्रि में करें जलदेवी का पूजन, जानिए कौन है जलदेवी

Webdunia
सोमवार, 12 जुलाई 2021 (18:26 IST)
आषाढ़ माह की गुप्त नवरात्रि में जलदेवी का पूजन होता है। कहते हैं यह माता दुर्गा का ही एक रूप है। कई राज्यों में जलदेवी की पूजा की जाती है। कई जगहों पर जल देवी के मंदिर भी है। मध्यप्रदेश में भी जलदेवी की पूजा होती है।
 
 
1. राजस्थान के राजसमंद के दरीबा के सांसेरा गांव में जलदेवी माता का मंदिर है। राजस्थान ही के टोडारायसिंह से 9 किलोमीटर दूर टोडा-झिराना रोड के ग्राम बावड़ी में जलदेवी दुर्गा माता का मंदिर है।
 
2. ग्राम बावड़ी का जलदेवी मंदिर काफी प्रसिद्ध है। यहां नवरात्रि में माता का मेला भी लगता है।
 
3. टोडारायसिंह उपखंड के ग्राम बावड़ी में मातेश्वरी भगवती, जलदेवी दुर्गा के मंदिर का इतिहास भी काफी पुराना है। कहते हैं कि करीब 125 साल पहले यहां पर अकाल पड़ा था और देवी प्रकोप के चलते महामारी भी फैल गई थी, जिसके चलते कई लोग मर गए थे जब इसी गांव के उमा सागर जलाशय पर एक महात्मा समाधिस्थ होकर देवी की प्रार्थना में लग गए थे। उनकी प्रार्थना सुनकर प्रसन्न होकर भगवती दुर्गा ने साक्षात स्वरूप का अर्द्ध-रात्रि में उसे दर्शन दिया।
 
4. उस समय देवी ने प्रकट होकर वाणी की कि उसकी मूर्ति इस ग्राम के दक्षिण की तरफ कुएं में वर्षों से जलमग्न है, जो कि इस जलाशय के पास है। इस गांव की दुर्दशा मूर्ति की दुर्दशा के कारण हो रही है। उसे जलाशय से निकालकर स्थापित करो। 
 
5. यह वाणी सुनकर उस महात्मा ने तत्कालीन जागीरदार के सहयोग से भगवती देवी की मूर्ति को जलाशय से निकाला तथा विधिपूर्वक यज्ञ करवाकर चबूतरे पर स्थापित किया। बाद में यहां पर मंदिर का निर्माण किया गया। 
 
6. इस मंदिर में पुराने काल के चांदी के सिक्के भी जड़े हुए हैं। यहां एक अक्षय दीपक भी स्थापित किया गया, जो निर्विघ्न एवं अनवरत जलता रहता है। 
 
7. देवी के दर्शन करने के लिए दूर दूर से लोग आते हैं और मन्नत मांगते हैं। यहां हर समय माता के भजन और कीर्तन चलते रहते हैं।
 
8. यहां प्रति वर्ष चैत्र शुक्ला पूर्णमासी को विराट मेला भी लगता है और इसके अलावा सभी नवरात्रियों में माता की धूम धाम से पूजा होती है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

Mahalaxmi Vrat 2024 : 16 दिवसीय महालक्ष्मी व्रत शुरू, जानें महत्व, पूजा विधि और मंत्र

Dussehra 2024: शारदीय नवरात्रि इस बार 10 दिवसीय, जानिए कब रहेगा दशहरा?

Ganesh Visarjan 2024: गणेश विसर्जन का 10वें दिन का शुभ मुहूर्त 2024, विदाई की विधि जानें

Surya gochar 2024 : शनि की सूर्य पर शुभ दृष्टि से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन

Parivartini Ekadashi: पार्श्व एकादशी 2024 व्रत पूजा विधि, अचूक उपाय, मंत्र एवं पारण मुहूर्त

सभी देखें

धर्म संसार

13 सितंबर 2024 : आपका जन्मदिन

Ganesh utsav 2024: गणेश उत्सव के सातवें दिन के अचूक उपाय और पूजा का शुभ मुहूर्त

13 सितंबर 2024, शुक्रवार के शुभ मुहूर्त

Shradh paksha 2024: पितृ पक्ष में किस तिथि को रहेगा किसका श्राद्ध?

Jain Festival 2024: 13 सितंबर को जैन समाज का धूप/सुगंध दशमी पर्व, जानें महत्व और आकर्षण

अगला लेख
More