मुलाकात कीजिए ऐसे शहर से

जहाँ राजा रात नहीं बिताते

श्रुति अग्रवाल
WDWD
वेबदुनिया से चर्चा करते समय महाकाल के सेवक आशीष पुजारी ने बताया उज्जैन की रक्षा कालो के काल महाकाल करते हैं। वे ही उज्जैन के एकमात्र राजा है। हर साल सावन सोमवार के दिन और महाशिवरात्री के दिन महाकाल अपनी प्रजा का हाल-चाल जानने के लिए नगरभ्रमण के लिए निकलते हैं। इसलिए उज्जैन में किसी अन्य राजा को रात बिताने की अनुमति नहीं है।

अतीत में कई मुख्यमंत्री जिन्होंने महाकाल की अवंतिका में रात गुजारी उन्हें अपने पद से हाथ धोना पड़ा। मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमाभारती का उदाहरण देकर बताते हैं कि सिंहस्थ के समय सुश्री भारती ने अपने गुरू के आश्रम में उज्जैन में ही रात बिता ली थी। यही कारण था कि उन्हें पदविमुख होना पड़ा। ऐसे ही कई उदाहरण यहाँ के किस्साकारों की पिटारी में बंद है।

WDWD
दूसरी तरफ अनेक विद्वानों का मत है कि इस तरह की एकाध घटनाएँ मात्र संयोग भी हो सकती हैं। महाकाल के भक्त राजेश भाटिया का मनना है कि महाकाल के ऊपर आपार श्रद्धा रखने वाले राजा-महाराजा स्वतः ही महाकाल के सम्मान में शहर के बाहर रात बिताते थे। अन्यथा महाकाल कभी भी अपने भक्तों का अहित नहीं कर सकते। अब आप ही बताइए कि यह किवदंती आस्था है या अंधविश्वास ?
Show comments

Guru Pushya Nakshatra 2024: पुष्य नक्षत्र में क्या खरीदना चाहिए?

जानिए सोने में निवेश के क्या हैं फायदे, दिवाली पर अच्छे इन्वेस्टमेंट के साथ और भी हैं कारण

झाड़ू से क्या है माता लक्ष्मी का कनेक्शन, सही तरीके से झाड़ू ना लगाने से आता है आर्थिक संकट

30 को या 31 अक्टूबर 2024 को, कब है नरक चतुर्दशी और रूप चौदस का पर्व?

गुरु पुष्य योग में क्यों की जाती है खरीदारी, जानें महत्व और खास बातें

धनतेरस, दिवाली और भाई दूज की पूजा के लिए आज ही मंगा लें ये खास चीजें

क्यों मना जाता है पुष्य सबसे शक्तिशाली नक्षत्र, क्या है पुष्य नक्षत्र का महत्व और विशेषताएँ

Guru Pushya Nakshatra Special: गुरु पुष्य नक्षत्र योग में क्या नहीं खरीदें, जानिए क्या खरीदना होगा शुभ और मुहूर्त

संत गोस्वामी तुलसीदास जी कौन थे, जानें उनका जीवन और 10 अमूल्य कथन

More