झाबुआ के आदिवासी अंचल का गाय गौरी उत्सव

जहाँ गाय के खुरों तले कुचले जाते हैं लोग

Webdunia
WDWD
इस रस्म को निभाते समय ये लोग निराहार तो रहते है ं, लेकिन महुआ का साथ नहीं छूटता। नशे की हालत में इस तरह की खतरनाक रस्म निभाने के कारण कई बार दुर्घटनाएँ भी हो जाती हैं। सन 2001 तक यहाँ कई शरारती तत्व गायों की पूँछ में पटाखे बाँधकर जला देते थे, जिसके कारण उत्तेजित जानवर बेकाबू होकर भागते थे और बड़ी दुर्घटनाएँ होती थीं। अब प्रशासन ने इस तरह की हरकतों पर लगाम कस ली है। गाय गौरी की रस्म के दौरान यहाँ बड़ी संख्या में पुलिस बल जमा रहता है, जो उपद्रवी तत्वों को शरारत करने से रोकता है।

इस प्रथा के संबंध में जब हमने गोवर्धन मंदिर के पुजारी दिलीप कुमार आचार्य से बात की तो उन्होंने हमें बताया कि गाय गौरी की रस्म निभाने वालों को किसी तरह की कोई तकलीफ नहीं होती। इस प्रथा के पीछे गाँववालों का विश्वास है कि जैसे वे अपनी माता के चरण छूते हैं वैसे ही साल में एक बार गोमाता के चरण भी छू लें।

पुजारी और गाँववासी कितने भी दावे क्यों न करें, लेकिन हमने देखा कि उत्सव के दौरान गाय के खुरों के नीचे लेटने वाले लोगों में से अधिकांश जख्मी हुए थे। कुछ के तो सिर भी फूट गए थे, लेकिन इतनी चोटों के बाद भी उनका उत्साह कम नहीं हुआ था। आपके हिसाब से यह प्रथा आस्था है या अंधविश्वास, हमें बताइएगा।

Guru Pushya Nakshatra 2024: पुष्य नक्षत्र में क्या खरीदना चाहिए?

जानिए सोने में निवेश के क्या हैं फायदे, दिवाली पर अच्छे इन्वेस्टमेंट के साथ और भी हैं कारण

झाड़ू से क्या है माता लक्ष्मी का कनेक्शन, सही तरीके से झाड़ू ना लगाने से आता है आर्थिक संकट

30 को या 31 अक्टूबर 2024 को, कब है नरक चतुर्दशी और रूप चौदस का पर्व?

गुरु पुष्य योग में क्यों की जाती है खरीदारी, जानें महत्व और खास बातें

धनतेरस, दिवाली और भाई दूज की पूजा के लिए आज ही मंगा लें ये खास चीजें

क्यों मना जाता है पुष्य सबसे शक्तिशाली नक्षत्र, क्या है पुष्य नक्षत्र का महत्व और विशेषताएँ

Guru Pushya Nakshatra Special: गुरु पुष्य नक्षत्र योग में क्या नहीं खरीदें, जानिए क्या खरीदना होगा शुभ और मुहूर्त

संत गोस्वामी तुलसीदास जी कौन थे, जानें उनका जीवन और 10 अमूल्य कथन

More