...जहां दूर होता है कुष्ठ रोग!

नकलन में निष्कलंक महादेव विराजित

Webdunia
ND

देवास से करीब 25 किमी दूर ग्राम नकलन में निष्कलंक महादेव विराजित हैं। यहां महाशिवरात्रि का मेला लगा हुआ है, जहां घरेलू जरूरतों तथा श्रृंगार प्रसाधन के साथ ही खेती-गृहस्थी से संबंधित दुकानें भी सजी हैं। मनोरंजन के लिए झूले भी लगे हैं। लोगों का कहना है कि यहां स्थित कुंड में नहाने से कुष्ठ की बीमारी से मुक्ति मिलती है।

नकलन में स्थित कुंड में नहाकर श्रद्धालु अपने कलंक मिटाते हैं और फिर निष्कलंकेश्वर महादेव के दर्शन कर घर लौट जाते हैं। लौटते वक्त मेले से अपनी जरूरतों का सामान भी खरीदते जाते हैं।

निष्कलंकेश्वर महादेव का मंदिर ही नकलन गांव की इकलौती और एक बड़ी पहचान है।

ND
किंवदंती है कि किसी जमाने में इस गांव के आसमान से होकर एक मंदिर उड़ता हुआ जा रहा था, जिसे नकलन में तपस्या करने वाले एक महात्मा ने देख लिया और अपनी साधना की शक्तियों से उसे गांव में उतार लिया। बाद में यह मंदिर निष्कलंकेश्वर महादेव के नाम से जाना गया।

इस मंदिर में भगवान शिव की पंचमुखी प्रतिमा है। शुरू में यह एक मामूली सा मंदिर था। उस समय प्रजा के लिए भी मंदिर में प्रवेश प्रतिबंधित था। बाद में किसी नेपाली राजा ने मंदिर का पुनर्निर्माण करवाया, जिसके बाद आम लोग भी मंदिर में आने-जाने लगे।

इस बात का कोई स्पष्ट उल्लेख यहां नहीं है कि मंदिर किस नेपाली राजा ने बनवाया था।

हर साल महाशिवरात्रि पर यहां शिव के भक्तों की भीड़ उमड़ती है और पांच दिनों तक मेला लगता है।

इस गांव और यहां आने वाले लोगों का विश्वास है कि मंदिर निर्माण के समय से ही बने इस कुंड में नहाने से सफेद दाग और कुष्ठ रोग जैसी बीमारियों से छुटकारा मिल जाता है। शायद इसीलिए यहां के शिव का नाम निष्कलंकेश्वर महादेव पड़ गया।

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

Guru Pushya Nakshatra 2024: पुष्य नक्षत्र में क्या खरीदना चाहिए?

जानिए सोने में निवेश के क्या हैं फायदे, दिवाली पर अच्छे इन्वेस्टमेंट के साथ और भी हैं कारण

झाड़ू से क्या है माता लक्ष्मी का कनेक्शन, सही तरीके से झाड़ू ना लगाने से आता है आर्थिक संकट

30 को या 31 अक्टूबर 2024 को, कब है नरक चतुर्दशी और रूप चौदस का पर्व?

गुरु पुष्य योग में क्यों की जाती है खरीदारी, जानें महत्व और खास बातें

सभी देखें

धर्म संसार

धनतेरस, दिवाली और भाई दूज की पूजा के लिए आज ही मंगा लें ये खास चीजें

क्यों मना जाता है पुष्य सबसे शक्तिशाली नक्षत्र, क्या है पुष्य नक्षत्र का महत्व और विशेषताएँ

Guru Pushya Nakshatra Special: गुरु पुष्य नक्षत्र योग में क्या नहीं खरीदें, जानिए क्या खरीदना होगा शुभ और मुहूर्त

संत गोस्वामी तुलसीदास जी कौन थे, जानें उनका जीवन और 10 अमूल्य कथन

More