गणगौर पूजा का अनूठा रिवाज

जहाँ महिलाएँ करती हैं पिटाई

श्रुति अग्रवाल
WDWD
भारत अजीबोगरीब मान्यताओं का देश है। यहाँ कदम-कदम पर अनोखी रस्में निभाई जाती हैं। इन रस्मों में कहीं उल्लास घुला होता है तो कहीं आस्था का रंग तो कहीं परंपरा का चोला। आस्था और अंधविश्वास की इस कड़ी में हम आपको भारत के आदिवासी अंचल की एक अनूठी रस्म दिखाने जा रहे हैं। इस रस्म में आस्था और विश्वास के साथ-साथ कुछ हँसी-ठिठौली भी है।
फोटो गैलरी देखने के लिए क्लिक करें-

जी हाँ! देवास जिले के पुंजापुरा गाँव में गणगौर उत्सव के समय एक अनूठी रस्म निभाई जाती है। गाँव में नौ दिनी गणगौर उत्सव मनाया जाता है और फिर अंतिम दिन निभाई जाती है एक अनूठी रस्म ।

  रस्म के तहत एक चिकने, ऊँचे खंभे के ऊपर गुड़ की पोटली बाँध दी जाती है। खंभे के आसपास महिलाओं के हाथ में तामेश्वर (बेशरम), अकाव, इमली आदि पेड़ों की लकड़ी होती है। युवकों की टोली जब खंभे पर बँधे गुड़ को निकालने जाती है तब महिलाएँ इनकी पिटाई करती हैं।      
इस रस्म के तहत एक चिकने, ऊँचे खंभे के ऊपर गुड़ की पोटली बाँध दी जाती है। इसी के आसपास महिलाएँ एक घेरा बना लेती हैं। घेरे में खड़ी महिलाओं के हाथ में तामेश्वर (बेशरम), अकाव, इमली आदि पेड़ों की लकड़ी होती है।

गाँव के युवकों की टोली जब खंभे पर बँधे गुड़ को निकालने जाती है तब ये महिलाएँ इनकी खासी पिटाई करती हैं। युवक अपने आपको बचाने के लिए हाथ में लकड़ी की गेंडी लिए हुए रहते हैं। महिलाएँ पिटाई करती रहती हैं और पुरुष खुद को बचाते हुए गुड़ की पोटली नीचे उतारने की कोशिश में जुटे रहते हैं।

यह प्रकिया करीब सात बार दोहराई जाती है। सातों बार महिलाएँ युवकों की धुनाई करती हैं। बाद में युवकों की टोली खंभे को उखाड़ने जाती है तब भी उन्हें मार खाना पड़ती है। फिर गड्ढे को ढँकते समय भी यही रस्म दोहराई जाती है। रस्म समाप्ति के बाद महिला-पुरुष सामूहिक रूप से नाच-गाना करते हैं और महिलाएँ गणगौर माता से अपना सुहाग अक्षत रखने की प्रार्थना करती हैं। फिर माता की मूर्ति को घर-घर घुमाकर गोद भराई की रस्म निभाई जाती है।

WDWD
यहाँ के लोगों का मानना है कि सालभर पुरुष महिलाओं को प्रताड़ित करते हैं। उसके बाद भी महिलाएँ अपने सुहाग की रक्षा के लिए गणगौर पूजन करती हैं, इसलिए इस दिन गाँव के पुरुष पश्चाताप स्वरूप महिलाओं के हाथों से पिटते हैं। महिलाएँ भी इस मौके का फायदा उठाने से नहीं चूकतीं और हँसी-ठिठौली के बीच पुरुषों की खासी धुनाई करती हैं।

गणगौर माता को खुश करने के लिए किए जाने वाले इस आयोजन में आसपास के गाँवों के कई लोग शरीक होते हैं। गाँव के पुरुषों का मानना है यह रस्म हमें याद दिलाती है कि महिलाएँ भी देवी हैं और उन पर अत्याचार करके हम अपना ही नुकसान कर रहे हैं। इसलिए अपनी गलतियों पर स्वयं को सजा देने के लिए हम इस रिवाज को निभाते हैं। आप इस रस्म के बारे में क्या सोचते हैं, हमें बताइएगा।
Show comments

Guru Pushya Nakshatra 2024: पुष्य नक्षत्र में क्या खरीदना चाहिए?

जानिए सोने में निवेश के क्या हैं फायदे, दिवाली पर अच्छे इन्वेस्टमेंट के साथ और भी हैं कारण

झाड़ू से क्या है माता लक्ष्मी का कनेक्शन, सही तरीके से झाड़ू ना लगाने से आता है आर्थिक संकट

30 को या 31 अक्टूबर 2024 को, कब है नरक चतुर्दशी और रूप चौदस का पर्व?

गुरु पुष्य योग में क्यों की जाती है खरीदारी, जानें महत्व और खास बातें

धनतेरस, दिवाली और भाई दूज की पूजा के लिए आज ही मंगा लें ये खास चीजें

क्यों मना जाता है पुष्य सबसे शक्तिशाली नक्षत्र, क्या है पुष्य नक्षत्र का महत्व और विशेषताएँ

Guru Pushya Nakshatra Special: गुरु पुष्य नक्षत्र योग में क्या नहीं खरीदें, जानिए क्या खरीदना होगा शुभ और मुहूर्त

संत गोस्वामी तुलसीदास जी कौन थे, जानें उनका जीवन और 10 अमूल्य कथन

More