shiv chalisa

भारत में उल्टी बहती हैं ये 3 नदियां, इनके बारे में जानकर हैरान रह जाएंगे

अनिरुद्ध जोशी
गुरुवार, 24 अगस्त 2023 (18:43 IST)
Reverse flowing rivers in India: भारत में हजारों नदियां बहती हैं। 200 से ज्यादा नदियां तो मध्यप्रदेश में ही बहती है। भारत में अधिकतर नदियां उत्तरी हिमालय से निकलकर दक्षिण की ओर बहती है या पूर्वी हिमालय से निकलकर पश्चिम दिशा की ओर बहती है। गंगा से लेकर जुमना तक आप किसी भी नदी के बहाव को देखें तो वह पश्चिम दिशा से पूर्व की ओर ही बहती हुई दिखाई देगी। परंतु 3 नदियां ऐसी है जो उल्टी बहती हैं।
 
भारत की प्रमुख नदियों में सिंधु, ब्रह्मपुत्र, वितस्ता यानी झेलम, सरस्वती, गंगा, यमुना, नर्मदा, गोदावरी, सरयू, महानदी, कृष्णा, कावेरी और गौमती आदि प्रमुख नदियां हैं। परंतु दो नदियां ऐसी है जो भारत की अन्य नदियों की अपेक्षा विपरीत दिशा में बहती है। 
 
नर्मदा नदी : भारत में कई नदियां पश्‍चिम से होकर पूर्व में बंगाल की खाड़ी में गिरती हैं। वहीं नर्मदा जिसे रेवा भी कहते हैं जो पूर्व से पश्चिम की ओर बहती है और अरब सागर में जाकर गिरती है। नर्मदा नदी भारत के दो बड़े राज्यों गुजरात और मध्य प्रदेश की मुख्य नदी है। यह धारा के विपरीत दिशा में बहती है। यानी ये रिवर्स फालोविंग रिवर्स है। यह देश की एकमात्र नदी है जो धारा के विपरीत बहती जबकि अन्य दो नदियां तो विपरीत दिशा में बहती है। 
 
दरअसल, यह रिफ्ट वैली के कारण होता है। रिफ्ट वैली का अर्थ है कि नदी का बहाव जिस दिशा में होता है, उसका ढलान उसके विपरीत दिशा में हो। इसी ढलान की वजह से नर्मदा नदी का बहाव पूर्व से पश्चिम की ओर है। यह नदी मैखल पर्वत के अमरकंटक के शिखर से निकलती है। नर्मदा नदी की 41 सहायक नदियां है, जिसमें से 22 नदियां बाएं किनारे और 19 नदियां दाएं किनारे पर मिलती हैं।
 
ताप्ती नदी : ताप्ती नदी मध्य भारत की एक नदी है जिसका उद्गम बैतूल जिले के सतपुड़ा पर्वत श्रृंखला में स्थित मुलताई तहसील के एक 'नादर कुंड' से होता है। यह नदी पूर्व से पश्चिम की ओर बहती हुई खंभात की खाड़ी में जाकर समुद्र में मिल जाती है। सूरत के सवालीन बंदरगाह इसी नदी के मुहाने पर है। नदी के बहाव के रास्ते में मध्यप्रदेश में मुलताई, नेपनगर, बैतूल और बुरहानपुर, महाराष्ट्र में भुसावल, नंदुरबार, नासिक, जलग्राम, धुले, अमरावती, अकोला, बुलढाना, वासिम और गुजरात में सूरत और सोनगढ़ शामिल हैं। ताप्ती नदी सतपुड़ा की पहाड़ियों एवं चिखलदरा की घाटियों से होते हुए महाखड्ड में बहती है।
 
चम्बल नदी : यह नदी भी अन्य नदियों की अपेक्षा विपरीत दिशा में बहती है। यह नदी दक्षिण दिशा से उत्तर दिशा में बहने वाली नदी है। इसका उद्गम स्थल मध्य प्रदेश में इंदौर के पास जानापाव की पहाड़ी से यह दक्षिण में महू शहर के, इन्दौर के पास, विन्ध्य पार्वत रेंज में दक्षिण ढलान से होकर गुजरती है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

हिंदू पुराण, ज्योतिष, नास्त्रेदमस, बाबा वेंगा और भविष्‍य मालिका की 6 कॉमन भविष्यवाणियां

सूर्य का मीन राशि में गोचर: इन 6 राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की और धन के नए रास्ते

चैत्र नवरात्रि 2026: घट स्थापना का शुभ मुहूर्त क्या है? जानें कलश स्थापना का सही समय

हिंदू नववर्ष 2083 के कौन है वर्ष का राजा और मंत्री, किन राशियों पर रहेगा शुभ प्रभाव

विक्रम संवत सबसे प्राचीन होने के बाद भी भारत का राष्ट्रीय कैलेंडर क्यों नहीं बना? जानिए 3 बड़े कारण

सभी देखें

धर्म संसार

15 March Birthday: आपको 15 मार्च, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 15 मार्च 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

नवार्ण मंत्र इतना शक्तिशाली क्यों माना जाता है? ग्रह शांति और शक्ति साधना से जुड़ा रहस्य

Weekly Horoscope 2026: साप्ताहिक राशिफल 16 से 22 मार्च, जानें करियर, परिवार, स्वास्थ्य और रोमांस के बारे में

सूर्य का मीन राशि में गोचर: 12 राशियों में किसे मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सावधान