Hanuman Chalisa

दीपावली के दिन न करें ये 10 काम, वर्ना पछताएंगे...

राजश्री कासलीवाल
* दिवाली पूजन : बच कर रहें आज के दिन इन 10 कामों से.... 
 
दीपावली त्योहार को हम सुख-समृद्धि लाने वाले पर्व के रूप में जानते हैं। लेकिन यह पर्व  जहां समृद्धि लाता है, वहीं अगर इसमें कोई चूक हो गई तो दुर्भाग्य का मुंह भी देखना पड़  सकता है। अत: अपनी सुख-समृद्धि व धन-वैभवता को बनाए रखने के साथ ही आरोग्य भी  बनाए रखने हेतु इस दिन कुछ ऐसे कार्य हैं, जो धार्मिक दृष्टि से सही नहीं माने गए हैं।  अत: इस दिन निम्नलिखित कार्यों को नहीं करना चाहिए अथवा इस प्रकार के कार्य करने  से बचना चाहिए। आइए जानें... 
 
1. पौराणिक शास्त्रों के अनुसार दीपावली पर्व के पावन दिनों में हर व्यक्ति को सुबह ब्रह्म मुहूर्त में ही उठ जाना चाहिए, क्योंकि जो व्यक्ति दीपावली के दिन अधिक देर तक सोते रहते हैं उन्हें मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त नहीं होती इसलिए दीपावली के दिन सुबह देर से न उठें। 
 
2 . दीपावली के दिन विशेष रूप से अपने माता-पिता और घर के बुजुर्गों का अनादर न करें। अगर आप इनका अनादर करते हैं तो मां लक्ष्मी कुपित होकर आपके घर से प्रस्थान कर देंगी और फिर आपको धन की देवी को मनाने के लिए तरह-तरह के प्रयोग करने पड़ेंगे। 
 
3. दीपावली के दिन घर में गंदगी, कूड़ा-करकट पड़ा रहने से भी मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं अत: इस दिन घर को एकदम साफ व स्वच्छ रखें। 
 
4. दीपावली के दिन झाडू की पूजा सभी घरों में की जाती है अत: इस दिन नई झाडू खरीदकर लक्ष्मी पूजन में अवश्य रखें। 
 
5. दीपावली के दिन या अन्य दिनों में भी कभी भी झाडू को पैर न लगने दें, इससे भी मां लक्ष्मी की कृपा आपको नहीं मिलेगी। 
 
6. झाडू पर पैर रखना अपशकुन माना जाता है, इसका अर्थ घर की लक्ष्मी को ठोकर मारना है। अगर हम झाडू का आदर करते हैं तो यह महालक्ष्मी की प्रसन्नता का संकेत है। 
 
7. नया घर/भवन बनाने के पश्चात उसमें पुरानी झाडू ले जाना अपशकुन माना जाता है एवं यह अशुभ होता है।
 
8. जब भी नई झाडू उपयोग में लानी हो तो शनिवार से उसका उपयोग शुरू करें। 
 
9. कभी भी घर में उलटी झाडू रखना अपशकुन माना जाता है।
 
10. पौराणिक ग्रंथों में कहा गया है कि अंधेरा होने के बाद घर में झाडू लगाना अशुभ होता है अत: दीपावली के दिन भी अंधेरा होने पूर्व ही घर का कूड़ा-कचरा साफ कर लें। 

ALSO READ: दीपावली : लौकिकता तथा आध्यात्मिकता का अनूठा पर्व...

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

वैशाख महीना किन देवताओं की पूजा के लिए है सबसे शुभ? जानें इसका धार्मिक महत्व

ऑपरेशन सिंदूर 2.0: क्या फिर से होने वाला है भारत और पाकिस्तान का युद्ध, क्या कहता है ज्योतिष

महायुद्ध के संकेत! क्या बदलने वाला है कुछ देशों का भूगोल? ज्योतिष की चौंकाने वाली भविष्यवाणी

अक्षय तृतीया पर क्यों होता है अबूझ मुहूर्त? जानिए इसका रहस्य

बैसाखी कब है, क्या है इसका महत्व, जानिए खास 5 बातें

सभी देखें

धर्म संसार

भैरवी डाक के बाद 7 दिन छाएगा घना अंधकार? जानिए क्या है सच्चाई और किन बातों का रखें ध्यान

मेष राशि में सूर्य गोचर: इन 6 राशियों के लिए शुरू होगा शुभ समय, अटके काम बनेंगे

Mesh Sankranti 2026: मेष संक्रांति पर करने योग्य 7 सबसे शुभ कार्य और उपाय

पोहेला बोइशाख उत्सव कहां मनाया जाता है, क्या है इस दिन की खासियत?

Kalagnanam:रहस्यमयी ग्रंथ 'कालज्ञानम': सटीक हैं इस ग्रंथ की भविष्यवाणी, जानिए 10 बड़ी भविष्यवाणियां

अगला लेख