योगी सरकार में दो उपमुख्यमंत्री, सपा ने उठाए सवाल

Webdunia
गुरुवार, 4 मई 2017 (12:26 IST)
बदायूं। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के चचेरे भाई और बदायूं से सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार में दो उपमुख्यमंत्री बनाये जाने को असंवैधानिक करार दिया है।
 
यादव ने बदायूं, बिसौली और बिल्सी विधान सभा क्षेत्र में सपा के सदस्यता अभियान के दौरान प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार में दो उपमुख्यमंत्री बनाए जाने की व्यवस्था पर आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा कि देश के संविधान में उपमुख्यमंत्री जैसे किसी भी पद की कोई व्यवस्था नहीं है।
 
उन्होंने कहा कि मगर इसके बावजूद भाजपा ने संविधान की अवहेलना और अपमान कर दिनेश शर्मा और केशव मौर्य के रूप में प्रदेश में दो उपमुख्यमंत्री बनाए हैं जो असंवैधानिक है।
 
यादव ने बिसौली क्षेत्र में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि सपा का जन्म संघर्ष की जमीन से हुआ हैं। समाजवादियों ने सदैव संघर्ष किया है, यही वजह है कि सपा सिर्फ एक पार्टी ही नहीं, बल्कि देश का सबसे बड़ा संगठन भी है।
 
सांसद ने आरोप लगाया कि प्रदेश में गेहूं क्रय केन्द्र सिर्फ कागजों पर चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने प्रदेश की पूर्ववर्ती अखिलेश यादव सपा सरकार को गुंडागर्दी के नाम पर बदनाम किया लेकिन सच यह है कि पिछले दो माह में अपराधी निरंकुश हो गए हैं और प्रदेश के कई जिलों में पुलिस और अफसरों पर हुए हमले भाजपाइयों की गुंडागर्दी की ताजा मिसाल हैं। (भाषा) 
Show comments

जरूर पढ़ें

Bomb threat : 50 उड़ानों में बम की धमकी मिली, 9 दिन में कंपनियों को 600 करोड़ का नुकसान

महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी के बीच सीटों का फॉर्मूला तय

गुरमीत राम रहीम पर चलेगा मुकदमा, सीएम मान ने दी अभियोजन को मंजूरी

Gold Silver Price Today : चांदी 1 लाख रुपए के पार, सोना 81000 के नए रिकॉर्ड स्तर पर

दो स्‍टेट और 2 मुख्‍यमंत्री, क्‍यों कह रहे हैं बच्‍चे पैदा करो, क्‍या ये सामाजिक मुद्दा है या कोई पॉलिटिकल गेम?

सभी देखें

नवीनतम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में दिवाली सेलिब्रेशन के दौरान बवाल

Maharashtra Assembly Elections 2024 : महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए शिवसेना ने 45 नामों का किया ऐलान , कोपरी-पाचपाखाडी से शिंदे उम्मीदवार

झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए RJD ने 6 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की

UP में ऑक्सीजन सिलेंडर विस्फोट में गर्भवती महिला समेत 6 की मौत

Cyclone Dana : दाना की दहशत, 120KM स्पीड वाला चक्रवाती तूफान कितना खतरनाक, क्या बोला IMD

अगला लेख
More