Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia
Advertiesment

योगी आदित्यनाथ का बच्चों को संदेश

हमें फॉलो करें योगी आदित्यनाथ का बच्चों को संदेश
लखनऊ , शनिवार, 1 जुलाई 2017 (14:51 IST)
लखनऊ। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'खूब पढ़ो, आगे बढ़ो' नारे के साथ छात्र-छात्राओं को देश और समाज के निर्माण में जुट जाने का शनिवार को आह्वान करने के साथ ही छह करोड़ 55 लाख पौदों के रोपण की घोषणा की। 
 
योगी ने यहां वन महोत्सव और स्कूल चलो अभियान की शुरुआत करते हुए कहा कि पढ़ने से ही व्यक्ति आगे बढ़ता है। आगे बढ़ने वाले व्यक्ति से समाज का भी भला होता है। उन्होंने इस अवसर पर 'खूब पढ़ो, आगे बढ़ो' का नारा भी दिया।
 
उन्होंने कहा कि इस मौसम में छह करोड़ 55 लाख पौधों का रोपण कर एक रिकॉर्ड भी बनाया जाएगा। उन्होंने एक पौधे का रोपण कर इसकी शुरुआत भी की। स्कूल चलो अभियान की शुरुआत करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य में एक लाख 59 हजार प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूल हैं। इन स्कूलों में पांच लाख अध्यापक और एक लाख 52 हजार छात्र-छात्राएं हैं। छात्र-छात्राओं की संख्या बढ़ानी है। 
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि पंचवटी की स्थापना यहां की जाएगी। उन्होंने कहा कि हर बच्चे को स्कूल जाने के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए। स्कूल जाने से किसी बच्चे को छूटना नहीं चाहिए। शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए हरसंभव पहल किया जाएगा।
 
वृक्षारोपण को जीवन की कार्यशैली में शामिल करने की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि इसका सघन अभियान चलाया जाएगा। हर व्यक्ति को जीवन के हर शुभ अवसरों पर वृक्षारोपण करना चाहिए। पर्यावरण शुद्ध रहेगा तो शरीर भी स्वस्थ्य रहेगा। स्वस्थ्य शरीर से ही स्वस्थ समाज का निर्माण किया जा सकता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का भी संदेश ज्यादा से ज्यादा पौधरोपण है।
 
उन्होंने कार्यक्रम स्थल कुकरैल को तीन वर्ष के अंदर पर्यटन की दृष्टि से खूबसूरत बनाने की घोषणा की। इस अवसर पर दस बच्चों को मुख्यमंत्री ने स्कूल बैग वितरित किए गए। वन विभाग की स्मारिका का विमोचन भी किया। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, वनमंत्री दारा सिंह चौहान, बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अनुपमा जायसवाल, ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा समेत कई मंत्री और गणमान्य नागरिक मौजूद थे। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पाकिस्तान में हाफिज सईद को बड़ा झटका...