भाजपा राज में महिलाओं और बच्चियों का सर्वाधिक अपमानित और नारकीय जीवन

अरविन्द शुक्ला
उत्तर प्रदेश में भाजपा के सत्ता में आते ही कानून व्यवस्था बुरी तरह ध्वस्त हुई है। अपराधी बेखोफ हैं और प्रशासन तंत्र पंगु बना हुआ हैं। लोग दहशत में जी रहे हैं। दिनदहाड़े अपहरण, लूट और हत्याएं हो रही हैं। मेरठ, बुलंद शहर, नोएडा, लखीमपुरखीरी, गाजीपुर, फतेहपुर, कन्नौज, बदायूं और लखनऊ जनपदों में एक हफ्ते के अंदर ही तमाम ऐसी घटनाएं, जिसमें किशोरियों और बच्चियों के साथ दुष्कर्म और उनकी हत्याएं तक हुई हैं।


श्यामली जनपद में एक किशोरी को कॉलेज से घर लौटते समय दबंगों ने पीट-पीटकर मार डाला। कई घटनाओं में तो पुलिस सुरक्षा प्रदान करने के बजाय स्वयं ही अपराध में शामिल पाई जाती है। अब तो हालात इतने खराब हो गए है कि छात्राएं स्कूल-कॉलेजों में पढ़ने जाते हुए डरती हैं। कानून-व्यवस्था की स्थिति नियंत्रण के बाहर चली गई है। प्रदेश में अपराध का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है। लड़कियों से छेड़खानी के मामले में 9 महीनों में ही 2 लाख 21 हजार शिकायतें 1090 वूमेन पावर लाइन में दर्ज की गई हैं।

बरेली में महिला खिलाड़ियों के साथ दुष्कर्म की शिकायतें आई हैं। महिला पुलिसकर्मी भी अब अपमानित होने से नहीं बच पा रही हैं। अपराधियों का आतंक उन पर भी है। खुलेआम किशोरियों को अराजक तत्व अपनी गाड़ियों में घसीटकर अपहृत कर रहे हैं और पुलिस उन पर अंकुश लगाने में नाकाम रही। भाजपा सरकार इस सबसे संवेदनहीन बनी हुई है।

धर्म, संस्कृति और सभ्यता के बड़े-बड़े दावे करने वाली भारतीय जनता पार्टी के राज में महिलाओं और बच्चियों को सर्वाधिक अपमानित और नारकीय जीवन जीने को बाध्य होना पड़ रहा है। कोई दिन ऐसा नहीं जाता जब प्रदेश में किसी न किसी जनपद में महिलाओं और बच्चियों के साथ बलात्कार, अपहरण और हत्या की घटनाएं न घटती हों।

हालात तो अब इतने खराब हो गए हैं कि अमेरिका के ट्रंप प्रशासन ने महिलाओं के प्रति भारत में आपराधिक मामलों में चिंता जताते हुए अपने देश की महिलाओं को सतर्कता बरतने को कहा है। भाजपा के लिए इससे बड़ी शर्म की और क्या बात होगी। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इतनी बदनामी पहले कभी नहीं हुई।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय  सचिव राजेंद्र चौधरी ने कहा है कि अखिलेश यादव ने जो व्यवस्था महिलाओं की सहायता और सहयोग के लिए बनाई थी, उसे भी भाजपा प्रशासन ने बर्बाद कर दिया है।

सम्बंधित जानकारी

क्या अब्दुल्ला परिवार अपना किला वापस पा लेगा या एक नया अध्याय लिखा जाएगा?

नितिन गडकरी को विपक्षी नेता ने दिया था पीएम पद का ऑफर, केंद्रीय मंत्री ने किया बड़ा खुलासा

8 महीने से धरती से 400 KM दूर अंतरिक्ष में किन कठिनाइयों से जूझ रही हैं सुनीता विलियम्स, प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया खुलासा

Electric Scooter CRX : 79999 रुपए कीमत, 90km की रेंज, 55 KM की टॉप स्पीड, ऐसा क्या खास है इलेक्ट्रिक स्कूटर में

आरक्षण को लेकर PM मोदी का हरियाणा में बड़ा बयान, पंडित नेहरू का क्यों लिया नाम

मेरठ में ढह गया तीन मंजिला मकान, 3 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

क्या अब्दुल्ला परिवार अपना किला वापस पा लेगा या एक नया अध्याय लिखा जाएगा?

नितिन गडकरी को विपक्षी नेता ने दिया था पीएम पद का ऑफर, केंद्रीय मंत्री ने किया बड़ा खुलासा

RG Kar Medical College rape-murder case : CM ममता और प्रदर्शनकारी डॉक्टरों की मीटिंग फिर टली, पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष महिला डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले में गिरफ्‍तार

Video : PM मोदी के घर आया नया मेहमान, गले लगाकर खूब चूमा

अगला लेख
More