Hanuman Chalisa

मौसम अपडेट : मध्य प्रदेश के 4 जिलों में भारी बारिश का अनुमान, ऑरेंज अलर्ट जारी

Webdunia
रविवार, 22 अगस्त 2021 (00:22 IST)
भोपाल। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने पश्चिमी मध्य प्रदेश के 4 जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश होने का पूर्वानुमान शनिवार को व्यक्त किया। आईएमडी ने इस संबंध में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आईएमडी ने प्रदेश के 28 जिलों में आंधी और बिजली की चेतावनी के साथ भारी बारिश होने के दो अलग-अलग यलो अलर्ट भी जारी किए हैं।

आईएमडी के एक अधिकारी ने कहा कि तीनों अलर्ट रविवार सुबह तक वैध हैं। आईएमडी के भोपाल कार्यालय के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी पीके साहा ने कहा कि ऑरेंज अलर्ट के अनुसार धार, रतलाम, उज्जैन और देवास जिलों में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बिजली चमकने के साथ भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के 13 जिलों मंदसौर, नीमच, दतिया, भिंड, मुरैना, शिवपुरी, आगर-मालवा, शाजापुर, झाबुआ, बैतूल, राजगढ़, नरसिंहपुर और छिंदवाड़ा में अलग-अलग स्थानों पर बिजली चमकने व गरज के साथ भारी बारिश के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

उन्होंने कहा कि इसके अलावा 15 जिलों देवास, मंदसौर, नीमच, शाजापुर, उज्जैन, ग्वालियर, शिवपुरी, श्योपुर, दतिया, अशोक नगर, गुना, भिंड, आगर, रतलाम और मुरैना में अलग-अलग स्थानों पर गरज व बिजली चमकने के साथ भारी बारिश के पूर्वानुमान के साथ यलो अलर्ट जारी किया गया है।

मध्य प्रदेश के बड़े हिस्से में पिछले तीन दिनों से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। शनिवार सुबह 8.30 बजे से शाम 5.30 बजे के बीच ग्वालियर, बैतूल, रतलाम, और भोपाल शहर में क्रमश: 25.6 मिमी, 12 मिमी , 9 मिमी और 8.4 मिमी बारिश हुई है।

साहा ने कहा कि ‘मानसून ट्रफ’ मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ और सीधी जिलों से होकर गुजर रहा है। इसके अलावा चक्रवाती हवाओं का दबाव उत्तर-पूर्व राजस्थान और उससे सटे उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश पर बना हुआ है। इन दोनों प्रणालियों के मिलने से नमी आ रही है जिससे मध्य प्रदेश में बारिश हो रही है।

अधिकारियों ने बताया कि इस महीने की शुरुआत में मध्य प्रदेश के ग्वालियर और चंबल संभाग में भारी बारिश ने कहर बरपाया था जिससे बाढ़ आई थी और एक से सात अगस्त के बीच कम से कम 24 लोगों की मौत हो गई थी।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्‍या अनशन खत्‍म करेंगे सोनम वांगचुक, अस्पताल में ही चलेगा इलाज, अनशन को लेकर क्‍या बोली पत्‍नी?

इमरान खान की बहन के बयान से मचा बवाल, साइबर एजेंसी ने भेजा समन, मामले का 'ऑपरेशन सिंदूर' से क्‍या है कनेक्‍शन?

मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक, विपक्ष ने किया वॉकआउट, जानिए क्यों मचा हंगामा?

CM मोहन यादव ने असंभव को किया संभव, UCC को कैबिनेट ने दी मंजूरी, जानें लिव-इन के लिए क्या हैं शर्तें?

Sonam Wangchuk Story : 3 Idiots के फुनसुख वांगडू से भी आगे है असली कहानी, जानिए कैसे बदली लद्दाख की तस्वीर

सभी देखें

नवीनतम

सपा-कांग्रेस से सावधान और सतर्क रहेंगे तो सुरक्षित रहेंगे, इनसे सटेंगे तो खतरा बढ़ेगा : योगी

152 पेपर लीक और 7.5 करोड़ छात्रों का मुद्दा, राहुल गांधी ने मोदी सरकार को घेरा, बोले- मुद्दे उठाने वाले छात्र पीटे जाते हैं

क्या सस्ता है Motorola Edge 70 Max, 5000 रुपए की छूट, 7100mAh बैटरी, Snapdragon 8 Gen 5 और AI फीचर्स के साथ भारत में लॉन्च

यूपी में जीरो पॉवर्टी अभियान के पात्र परिवारों का बने अंत्योदय कार्ड : CM योगी

Dimple Yadav : CJP के प्रदर्शन में पुलिस की लाठीचार्ज पर भड़कीं डिंपल यादव, बताया काला दिवस, प्रदर्शनकारियों को पिलाया पानी

अगला लेख