Hanuman Chalisa

बम होने की झूठी अफवाह, अहमदाबाद-दिल्ली 'विस्तारा' विमान रवानगी में हुई देरी

Webdunia
सोमवार, 9 जुलाई 2018 (20:24 IST)
अहमदाबाद। अहमदाबाद हवाई अड्डे से दिल्ली आने वाले विमानन कंपनी 'विस्तारा' के एक विमान की रवानगी में सोमवार को बम होने की अफवाह के बाद करीब 4 घंटे की देरी हुई। बाद में अफवाह झूठी साबित हुई।
 
 
अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के निदेशक मनोज गंगाल ने कहा कि एक अज्ञात व्यक्ति ने सोमवार सुबह गुडगांव में 'विस्तारा' के कॉल सेंटर में फोन करके दावा किया कि अहमदाबाद के एक विमान में विस्फोटक सामान रखा गया है। गंगाल ने कहा कि इसके बाद कॉल सेंटर ने बम के बारे में यहां 'विस्तारा' के स्थानीय कार्यालय को जानकारी दी।
 
उन्होंने एक बयान में कहा कि सूचना मिलने पर बम खतरा आकलन समिति को हवाई अड्डे पर बुलाया गया। समिति ने फोन कॉल को स्पष्ट नहीं वाला माना लेकिन पूरी सुरक्षा जांच की सलाह दी। समिति के निर्देश के अनुसार अधिकारियों ने कुछ संदिग्ध नहीं मिलने पर हरी झंडी देने से पहले हवाई अड्डे पर यूके-976 अहमदाबाद-दिल्ली उड़ान की पूरी तरह से जांच की।
 
इस घटना के बाद 'विस्तारा' ने कई ट्वीट करके यात्रियों को जानकारी दी कि अहमदाबाद-दिल्ली उड़ान की अनिवार्य सुरक्षा जांच के कारण इसकी रवानगी में देरी हुई थी। इस विमान को सुबह 10 बजकर 55 मिनट पर रवाना होना था लेकिन यह विमान दिन में 3 बजकर 27 मिनट पर ही उड़ान भर सका। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

CJP आंदोलन के बीच CBI का बड़ा खुलासा, NEET-UG पेपर लीक केस में संजीव मुखिया के खिलाफ नहीं मिला कोई सबूत

Kia Syros EV भारत में लॉन्च, शुरुआती कीमत 13.49 लाख रुपए एक चार्ज में मिलेगी 526 किमी की रेंज

Samsung Galaxy Z Fold8, Fold8 Ultra और Flip8 लॉन्च: दमदार AI फीचर्स, नया डिजाइन और शानदार कैमरा के साथ आए नए फोल्डेबल स्मार्टफोन

गुजरात में बारिश का तांडव, वलसाड में 36 इंच, 7 ट्रेनें रद्द, सेना अलर्ट पर

सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से लगा बड़ा झटका, जब्त हुई जमानत, 3 माह में करना होगा सरेंडर

सभी देखें

नवीनतम

Rahul Gandhi : राहुल गांधी का मोदी सरकार पर निशाना, बोले- क्या छात्र फिर कभी देख पाएगा? CJP प्रदर्शन में पैलेटगन के इस्तेमाल का आरोप

भारतीय Gen-Z ने मेलोनी से की पीएम मोदी की शिकायत, छात्र बोले, मोदीजी को समझाओ न प्‍लीज

CJP Protest : 2 घंटे तक चली CJP की केंद्रीय मंत्रियों से मीटिंग, क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा!

खुद बनाई चाय, संवाद से लोगों का जीता दिल, देखें सीएम डॉ. मोहन यादव की सादगी के Photos

मेधावी विद्यार्थियों के लिए मध्यप्रदेश में सस्ती होगी मेडिकल शिक्षा

अगला लेख