Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia
Advertiesment

भाजपा नेता विनोद ठाकुर ने थामा कांग्रेस का हाथ

हमें फॉलो करें भाजपा नेता विनोद ठाकुर ने थामा कांग्रेस का हाथ
हमीरपुर (हिमाचल प्रदेश) , शुक्रवार, 12 मई 2017 (08:31 IST)
हमीरपुर (हिमाचल प्रदेश)। हिमाचल प्रदेश में हमीरपुर जिले के प्रतिष्ठित भाजपा नेता गुरुवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। हमीरपुर पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल का गृह जिला है।

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की मौजूदगी में विनोद ठाकुर गुरुवार को यहां एक जनसभा के दौरान कांग्रेस में शामिल हुए।
 
ठाकुर ने धूमल पर वास्तविक पार्टी कार्यकर्ता को नजरअंदाज करने को लेकर हमला किया और कहा कि वे सिर्फ अपने बेटे और रिश्तेदारों की तरफदारी करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा धूमल के हाथ में एक प्राइवेट लिमिटेड पार्टी बन गई है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

चर्च में पोकेमोन गो खेल रहा था, मिली यह सजा...