दिल्ली में उज्बेक महिला से गैंगरेप

Webdunia
गुरुवार, 16 मार्च 2017 (07:30 IST)
नई दिल्ली। दक्षिण दिल्ली के मसूदपुर इलाके में उज्बेकिस्तान की 36 वर्षीय एक महिला से उसके पूर्व प्रेमी और उसके दोस्तों ने कथित तौर पर मारपीट की और सामूहिक दुष्कर्म किया। 

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना नौ और 10 मार्च की दरमयानी रात में हुआ लेकिन महिला डर की वजह से चुप रही और इस मामले को लेकर पुलिस के पास नहीं गई। उन्होंने बताया कि महिला ने अपने एक परिचित को इसकी जानकारी दी, जिसने उसे पुलिस में शिकायत करने की सलाह दी।
 
महिला ने आरोप लगाया है कि उसे पहले बुरी तरह से मारा-पीटा गया और जब वह बेहोश हो गई तो उसके पूर्व प्रेमी और दोस्तों ने मिलकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
 
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला ने दो व्यक्ति की पहचान कर ली है। एक उसका पुराना प्रेमी अनुभव यादव और दूसरा यादव का दोस्त गौरव भाटिया है। महिला ने बताया है कि अन्य लोगों को वह नहीं जानती है।
 
महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि वह किराए के मकान में पिछले छह महीने से रह रही है। उसने पुलिस को बताया कि यादव पिछले चार सालों से उसका प्रेमी था।
 
महिला के अनुसार दो सप्ताह पहले उसका यादव से ब्रेकअप हो गया था। यादव इसके खिलाफ था और वह उसे लगातार फोन करके धमकी दे रहा था। (भाषा) 
Show comments

जरूर पढ़ें

Bomb threat : 50 उड़ानों में बम की धमकी मिली, 9 दिन में कंपनियों को 600 करोड़ का नुकसान

महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी के बीच सीटों का फॉर्मूला तय

गुरमीत राम रहीम पर चलेगा मुकदमा, सीएम मान ने दी अभियोजन को मंजूरी

Gold Silver Price Today : चांदी 1 लाख रुपए के पार, सोना 81000 के नए रिकॉर्ड स्तर पर

दो स्‍टेट और 2 मुख्‍यमंत्री, क्‍यों कह रहे हैं बच्‍चे पैदा करो, क्‍या ये सामाजिक मुद्दा है या कोई पॉलिटिकल गेम?

सभी देखें

नवीनतम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में दिवाली सेलिब्रेशन के दौरान बवाल

Maharashtra Assembly Elections 2024 : महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए शिवसेना ने 45 नामों का किया ऐलान , कोपरी-पाचपाखाडी से शिंदे उम्मीदवार

झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए RJD ने 6 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की

UP में ऑक्सीजन सिलेंडर विस्फोट में गर्भवती महिला समेत 6 की मौत

Cyclone Dana : दाना की दहशत, 120KM स्पीड वाला चक्रवाती तूफान कितना खतरनाक, क्या बोला IMD

अगला लेख
More