उत्तराखंड में पंत और रावत मुख्यमंत्री पद की दौड़ में सबसे आगे

Webdunia
बुधवार, 15 मार्च 2017 (20:28 IST)
देहरादून। उत्तराखंड में मिली शानदार विजय के बाद मुख्यमंत्री पद के दावेदारों को लेकर भाजपा में चल रही अटकलों के बीच पिथौरागढ़ से विधायक प्रकाश पंत और डोइवाला से विधायक त्रिवेंद्र सिंह रावत इस दौड़ में सबसे आगे माने जा रहे हैं।
पार्टी विधायकों से उनकी राय लेकर संसदीय बोर्ड को अवगत कराने के लिए नियुक्त किए गए पार्टी पर्यवेक्षकों के जल्द ही दिल्ली से यहां पहुंचने की संभावनाओं को देखते हुए पार्टी के नवनिर्वाचित विधायक यहां राजधानी में इकट्ठा होने लगे हैं।
 
पार्टी सूत्रों ने कहा कि उत्तराखंड के लिए नियुक्त किए गए दोनों पर्यवेक्षकों, नरेंद्र सिंह तोमर और सरोज पांडे के गुरुवार को यहां पहुंचने की संभावना है और उसके बाद किसी भी समय पार्टी विधायक दल की बैठक हो सकती है।
 
सूत्रों ने यह भी दावा किया कि 17 मार्च तक मुख्यमंत्री के नाम को लेकर चल रहा धुंधलका साफ हो जाएगा। उन्होंने कहा, हालांकि सरकार के मुखिया के तौर पर कई संभावित उम्मीदवारों के नाम चल रहे हैं, लेकिन इस दौड़ में सबसे आगे प्रकाश पंत और त्रिवेंद्र सिंह रावत चल रहे हैं। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, पंत के पक्ष में सबसे बड़ी बात उनका संगठन से लंबा जुड़ाव होने के साथ ही उनका विधायी अनुभव भी है।
 
वर्ष 2000 में उत्तराखंड के निर्माण के बाद अंतरिम विधानसभा के पहले अध्यक्ष रहे पंत ने बाद में आई भाजपा सरकारों में पर्यटन, संस्कृति और संसदीय कार्य जैसे मंत्रालयों का भी जिम्मा संभाला। डोइवाला से विधायक त्रिवेंद्र सिंह रावत भी राष्ट्रीय स्वयं संघ से लंबे जुड़ाव, मंत्री पद के दायित्व को संभालने की क्षमता और केंद्रीय नेताओं से नजदीकी के चलते मुख्यमंत्री पद की दौड़ में आगे चल रहे हैं।
 
चौबटटखाल से विधायक सतपाल महाराज भी मुख्यमंत्री पद की दौड़ में बताए जा रहे हैं लेकिन केवल दो साल पहले ही पार्टी में शामिल होने के कारण उन्हें सूबे की कमान सौंपे जाने के आसार कम दिखाई दे रहे हैं। इसके अलावा, चार पूर्व मुख्यमंत्रियों समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता भी मुख्यमंत्री पद की दौड़ में बने हुए हैं। (भाषा) 
Show comments

जरूर पढ़ें

Weather Update : मौसम में होगा उलटफेर, बंगाल की खाड़ी में आएगा चक्रवाती तूफान, IMD ने जारी किया Alert

ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ने की PM मोदी की तारीफ, बोले- उनके पास है भविष्य के लिए स्पष्ट योजना

Wayanad Election : प्रियंका गांधी 23 अक्टूबर को दाखिल करेंगी नामांकन, भाई राहुल के साथ करेंगी रोडशो

बड़ी खबर, देपसांग और डेमचोक से पीछे हटेंगी भारत-चीन की सेनाएं

मध्यप्रदेश उपचुनाव में दांव पर दिग्गजों की प्रतिष्ठा, विजयपुर और बुधनी में दिलचस्प मुकाबला

सभी देखें

नवीनतम

दो स्‍टेट और 2 मुख्‍यमंत्री, क्‍यों कह रहे हैं बच्‍चे पैदा करो, क्‍या ये सामाजिक मुद्दा है या कोई पॉलिटिकल गेम?

बंबई हाईकोर्ट ने कहा, एक से अधिक विवाह पंजीकृत करा सकते हैं मुस्लिम पुरुष

भाजपा सांसद अभिजीत गंगोपाध्याय से क्यों भिड़े कल्याण बनर्जी, तोड़ा गिलास, हाथ में चार टांके

पूर्वी लद्दाख में भारत चीन गतिरोध खत्म, चीनी विदेश मंत्रालय ने की पुष्‍टि?

महाराष्ट्र के पुणे में 5 करोड़ कैश जब्त, शरद पवार के पोते रोहित ने उठाए सवाल

अगला लेख
More