Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia
Advertiesment

उत्तराखंड के डीआईजी के बेटे ने की आत्महत्या

हमें फॉलो करें उत्तराखंड के डीआईजी के बेटे ने की आत्महत्या
, शुक्रवार, 14 जुलाई 2017 (01:02 IST)
नोएडा। थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के सेक्टर 47 में रहने वाले रजत सिंह ने गुरुवार को जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। उनके पिता विजय सिंह उत्तराखंड में डीआईजी के पद पर तैनात हैं।  पुलिस सूत्रों का दावा है कि मृतक की उसकी पत्नी से अनबन चल रही थी।
 
नगर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि सेक्टर 47 में रहने वाले रजत सिंह पुत्र विजय सिंह ने पारिवारिक झगड़े के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया। उसे गंभीर हालत में उनकी रिश्तेदार डीआईजी लक्ष्मी सिंह व यशपाल सिंह ने नोएडा के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
 
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसपी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता लगेगा। उन्होंने बताया कि अभी तक इस मामले में किसी ने किसी के खिलाफ कोई शिकायत नहीं की है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

महाप्रबंधक, एसडीओ और वैज्ञानिक रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार