Hanuman Chalisa
✕

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षाओं की तारीखों का ऐलान

Webdunia
शुक्रवार, 27 अक्टूबर 2017 (21:10 IST)
इलाहाबाद। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की वर्ष 2018 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं एक साथ आगामी छह फरवरी से शुरू होकर 10 मार्च तक चलेगी।
 
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की सचिव नीना श्रीवास्तव ने बताया कि हाईस्कूल की परीक्षा 22 फरवरी तक और इंटरमीडिएट की परीक्षा 10 मार्च तक चलेगी। 
 
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल की परीक्षा 14 दिन में और इंटर की परीक्षा 25 दिनों में पूरी होगी। दो पालियों में होने वाली परीक्षा की पहली पाली सुबह 7.30 से 10.45 बजे, जबकि दूसरी पाली दोपहर 2 से शाम 5.15 बजे तक होगी।
 
उन्होंने बताया कि 2018 की परीक्षा के लिए 67,02,483 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया है। इनमें से 3712508 ने हाईस्कूल तथा 2989975 ने इंटर के लिए पंजीकरण किया है। 2017 में हाईस्कूल के लिए 3401511 परीक्षार्थी और इंटर की परीक्षा के लिए 2654492 परीक्षार्थी पंजीकृत थे।
 
सचिव ने बताया कि हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा में वर्ष 2017 की तुलना में वर्ष 2018 में 6,46,480 परीक्षार्थियों की वृद्धि हुई है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

87 तारीखें, 12 गवाह, फांसी की सजा सुन रो पड़ी पति की कातिल रविता, सर्पदंश का नाटक कर छिपाने की थी साजिश

Apple iPhone Duo की प्री-बुकिंग शुरू, Samsung Galaxy Z Fold 8 को मिला फायदा, कीमत 2.99 लाख रुपए

Abhijeet Dipke : दिल्ली में तिरंगा यात्रा पर अड़े CJP प्रमुख अभिजीत दीपके को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया

Tesla Roadster : टेस्ला की नई इलेक्ट्रिक कार में उड़ने की तकनीक, जानिए फीचर्स, रफ्तार और भारत में सड़क पर चलाने से जुड़ी जरूरी बातें

... तो हम पाकिस्तान का साथ देंगे, राजस्थान भाजपा अध्यक्ष राठौड़ के बयान से बवाल

सभी देखें

नवीनतम

राज्य सरकार ओबीसी हितों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

CJP नेता अभिजीत दिपके हिरासत में, कनॉट प्लेस में तिरंगा प्रदर्शन करने जा रहे थे, पुलिस से पूछा- कौन-सा कानून तोड़ा?

87 तारीखें, 12 गवाह, फांसी की सजा सुन रो पड़ी पति की कातिल रविता, सर्पदंश का नाटक कर छिपाने की थी साजिश

यूपी में शिक्षा की नैया डुबोने वाली पार्टी है सपा : योगी आदित्यनाथ

चीता स्टेट ‘मध्यप्रदेश: सेवा संकल्प अभियान में महिलाओं एवं छात्राओं ने बनाई मादा चीता 'मुखी' की विशाल प्रतिकृति

अगला लेख