Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia
Advertiesment

ट्रक ने आग ताप रहे 7 लोगों को कुचला, 4 मृत

हमें फॉलो करें ट्रक ने आग ताप रहे 7 लोगों को कुचला, 4 मृत
लखीमपुर खीरी , गुरुवार, 12 जनवरी 2017 (12:46 IST)
लखीमपुर खीरी। उत्तरप्रदेश के लखीमपुर खीरी में बुधवार रात आग ताप रहे 7 लोगों को ट्रक ने कुचल दिया जिससे 4 लोगों की मृत्यु हो गई और 3 घायल हो गए।

 
पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को यहां बताया कि रात करीब 10 बजे महाराजनगर लौधनपुरवा मोहल्ले में सड़क किनारे कुछ लोग ठंड से बचने के लिए आग ताप रहे थे। इस दौरान एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन लोगों को रौंद दिया जिससे 4 लोगों की मृत्यु हो गई और 3 घायल हो गए।
 
घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। हादसे के बाद चालक फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सालों से साथ निभा रहे कुत्ते की नम आंखों से निकाली अंतिम यात्रा