सियालदह रेलवे स्टेशन पर फटा दिखा तिरंगा, रेलवे ने तेज हवाओं को बताया वजह

Webdunia
शुक्रवार, 5 अगस्त 2022 (15:19 IST)
कोलकाता। शहर के सियालदह रेलवे स्टेशन पर लगे राष्ट्रीय ध्वज की एक वीडियो सामने आई है जिसमें तिरंगा फटा हुआ नजर आ रहा है। रेलवे अधिकारियों ने मामले पर सफाई देते हुए कहा कि बारिश के दौरान चल रही तेज हवाओं के कारण तिरंगा फट गया था जिसे तुरंत ही बदल दिया गया। पीटीआई-भाषा ने इस वीडियो की प्रमाणिकता से इंकार किया है।
 
कई टीवी न्यूज चैनल पर चलाए जा रहे इस वीडियो में स्टेशन परिसर पर लगा तिरंगा फटा नजर आ रहा है। वीडियो एक पत्रकार ने बनाया था, जो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो गया। पूर्वी रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी एकलव्य चक्रवर्ती ने पुष्टि की कि रेलवे को इस संबंध में जानकारी मिली है।
 
चक्रवर्ती ने कहा कि ऊंचे ध्वज स्तंभ पर लगा राष्ट्रीय ध्वज शायद तेज हवाओं के कारण फट गया। हमने इसकी सूचना मिलते ही तुरंत उसे बदलने की व्यवस्था करना शुरू कर दिया था। उन्होंने कहा कि रेलवे स्टेशन पर राष्ट्रीय प्रतीक और तिरंगे को ठीक से प्रदर्शित करने के लिए रेलवे सभी एहतियाती कदम उठाती है। यह घटना एक अपवाद है।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

tirupati laddu पर छिड़ी सियासी जंग, पशु चर्बी के दावे पर तेदेपा-वाईएसआरसीपी आमने-सामने

Kolkata Doctor Case : जूनियर डॉक्‍टरों ने खत्‍म की हड़ताल, 41 दिन बाद लौटेंगे काम पर

कटरा चुनावी रैली में कांग्रेस-नेकां पर गरजे PM मोदी, बोले- खून बहाने के पाकिस्तानी एजेंडे को लागू करना चाहता है यह गठबंधन

Mangaluru : 2 सिर और 4 आंख वाला दुर्लभ बछड़ा पैदा हुआ, देखने के लिए उमड़ा हुजूम

वन नेशन वन इलेक्शन में दक्षिण भारत पर भारी पड़ेगा उत्तर भारत?

सभी देखें

नवीनतम

स्कूल से लौट रही आदिवासी नाबालिग से गैंगरेप, आरोपियों की तलाश जारी

प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, आज की राजनीति में जहर घुल चुका है

शाह ने दी नक्सलियों को हथियार छोड़ने की चेतावनी, वरना परिणाम भुगतने को रहें तैयार

live : खरगे को जेपी नड्‍डा के जवाब से प्रियंका गांधी नाराज

मणिपुर में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन के 3 सदस्य गिरफ्तार, हथियार बरामद

अगला लेख
More