वायर की याचिका पर अमित शाह के बेटे को नोटिस

Webdunia
शुक्रवार, 3 नवंबर 2017 (00:09 IST)
अहमदाबाद। गुजरात उच्च न्यायालय ने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के बेटे जय शाह को आज एक नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। यह नोटिस ऑनलाइन समाचार पोर्टल ‘द वायर’ द्वारा दायर एक याचिका पर जारी किया गया है। 
 
याचिका में निचली अदालत के उस आदेश को चुनौती दी गई है जिसके तहत पोर्टल पर इस संबंध में कोई भी खबर देने पर रोक लगाई गयी है। न्यायमूर्ति परेश उपाध्याय ने नोटिस जारी कर दो हफ्ते के भीतर जवाब मांगा है।
 
वेबसाइट की ओर से जिरह करने वाले वरिष्ठ अधिवक्ता दुष्यंत दवे ने तर्क दिया कि जय शाह से संबंधित किसी भी लेख के प्रकाशन से वेबसाइट को रोकने वाला निचली अदालत का आदेश, संविधान में दिए गए वाक्य और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के अधिकार का हनन है। 
 
याचिका में कहा कि गया कि इसके पाठकों को जानने का अधिकार है और यह भी दावा किया कि लेख में जय शाह की कंपनी के बारे में मानहानिकारक कुछ भी नहीं है। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

तिरुपति के लड्‍डू में पशु चर्बी का होता था इस्तेमाल

32 राजनीतिक दलों ने किया समर्थन, 15 ने किया प्रस्ताव का विरोध

भाजपा नेता के बिगड़े बोल, राहुल गांधी की जुबान दाग देनी चाहिए

LCA Tejas Fighter Jet: स्क्वॉड्रन लीडर मोहना सिंह तेजस लड़ाकू विमान की पहली महिला पायलट बनीं

एक देश, एक चुनाव पर रामनाथ कोविंद समिति की शीर्ष 10 सिफारिशें

सभी देखें

नवीनतम

केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू पर FIR, बोले संसद में भी बोलूंगा, गांधी परिवार ने पंजाब को जलाया

PM मोदी के नेतृत्व में जम्मू कश्मीर में विकास का नया अध्याय : धामी

कटरा चुनावी रैली में कांग्रेस-नेकां पर गरजे PM मोदी, बोले- खून बहाने के पाकिस्तानी एजेंडे को लागू करना चाहता है यह गठबंधन

तिरुपति मंदिर के प्रसादम में मछली का तेल और गाय की चर्बी की पुष्टि, CM नायडू ने लगाया था आरोप

डेयरी सेक्टर के लिए सरकार कर रही श्वेत क्रांति 2.0 की शुरुआत, अमित शाह ने बताया क्या है प्लान

अगला लेख
More