Haryana : सरकारी चिकित्सकों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 26 जुलाई 2024 (17:43 IST)
The indefinite strike of Haryana government doctors continues for the second day : हरियाणा में सरकारी चिकित्सकों का प्रतिनिधित्व करने वाले एक संगठन की ओर से आहूत अनिश्चितकालीन हड़ताल शुक्रवार को दूसरे दिन भी जारी रही, जिसके कारण सरकारी अस्पतालों में सेवाएं प्रभावित रहीं।
 
राज्य में सरकारी चिकित्सकों का प्रतिनिधित्व करने वाले ‘हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विस एसोसिएशन’ (एचसीएमएसए) ने अपनी विभिन्न मांगें पूरी न होने पर हड़ताल का आह्वान किया है। ये चिकित्सक विशेषज्ञ कैडर के गठन, करियर प्रोन्नति योजना की मांग कर रहे हैं, ताकि केंद्र सरकार की चिकित्सकों के साथ उनकी समानता सुनिश्चित हो।
ALSO READ: NCDRC ने अपोलो अस्पताल व 2 चिकित्सकों पर लगाया 30 लाख का जुर्माना, जानें क्यों
चिकित्सकों की अन्य मांगों में वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारियों की सीधी भर्ती नहीं किया जाना तथा स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के लिए बॉण्ड राशि में कमी लाना शामिल हैं। हरियाणा सरकार और चिकित्सकों के संगठन के बीच वार्ता बृहस्पतिवार को बेनतीजा रही थी।
 
अस्पतालों में सेवाएं प्रभावित : एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. राजेश ख्यालिया ने शुक्रवार को कहा, सरकारी चिकित्सकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी है। चार चिकित्सकों की भूख हड़ताल भी साथ-साथ जारी है। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को लगभग तीन हजार चिकित्सक अनिश्चितकालीन हड़ताल में शामिल हुए। इससे सरकारी अस्पतालों में सेवाएं प्रभावित हुईं और बाह्य रोगी विभाग (ओपीडी) के बाहर लंबी कतारें लग गईं।
ALSO READ: रेलवे यूनियनों ने दी हड़ताल की धमकी, पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग
सेवानिवृत्‍त चिकित्सक कर रहे इलाज : बृहस्पतिवार को कुछ मरीजों ने कहा था कि इंटर्न और सेवानिवृत्‍त चिकित्सक उनका इलाज कर रहे हैं। इस मुद्दे को सुलझाने के लिए सरकार ने बुधवार को चिकित्सकों के संगठन को यहां बातचीत के लिए आमंत्रित किया था। स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि हड़ताल के मद्देनजर वैकल्पिक व्यवस्था की गई है, ताकि मरीजों को ज्यादा असुविधा न हों।(भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंटेंगे तो कटेंगे, CM योगी ने बांग्लादेश का उदाहरण देकर ऐसा क्यों कहा

चंदेरी में बोले CM यादव- भारत में रहना है तो राम-कृष्ण की जय कहना होगा

40 स्टार प्रचारक जम्मू कश्मीर में लगाएंगे भाजपा की नैया पार

Farmers Protest : किसान आंदोलन पर कंगना रनौत के बयान से BJP ने किया किनारा, दी यह नसीहत

Apple की चाल से चीन को लगेगा बड़ा झटका, भारत में बनेगा iPhone16 Pro

सभी देखें

नवीनतम

New Vehicle Scrappage Policy : आपकी पुरानी कार नहीं बेकार, नई खरीदने पर मिलेगी बंपर छूट

मुख्यमंत्री धामी ने 72 असिस्टेंट प्रोफेसरों को नियुक्ति पत्र सौंपे

बॉस हो तो चौधरी साब जैसा, 70 कर्मचारियों को बना दिया करोड़पति,कैसे हुआ ये चमत्‍कार?

छोटी-छोटी बातों पर क्यों धधक उठता है राजस्थान? भजनलाल शर्मा के सीएम बनने के बाद आधा दर्जन से ज्यादा घटनाएं

Kolkata doctor rape-murder : नबन्ना अभियान रैली पर पुलिस का लाठीचार्ज, कई घायल, BJP ने मांगा ममता का इस्तीफा

अगला लेख
More