तेजस्वी ने कहा- बिहार में चल रही है रावण और दुर्योधन की सरकार...

Webdunia
शनिवार, 28 जुलाई 2018 (20:07 IST)
गया। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने राज्य में कानून व्यवस्था की खराब स्थिति के विरोध में शनिवार को गया से पटना तक की साइकिल यात्रा की शुरुआत की और आरोप लगाया कि प्रदेश में राक्षस राज कायम हो गया है।
 
 
बोधगया स्थित महाबोधि मंदिर में पूजा-अर्चना और ध्यान के बाद 'लूट, हत्या, बलात्कार, अब नहीं सहेगा बिहार, उखाड़ फेंको नीतीश सरकार' के नारे के साथ 'एनडीए भगाओ, बेटी बचाओ' साइकिल यात्रा पर निकले यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शासन में कोई भी सुरक्षित महसूस नहीं कर रहा है। यहां तक कि सरकार की देखरेख में चल रहे अल्पावास गृह में भी लड़कियां सुरक्षित नहीं हैं।
 
 
उन्होंने कहा कि मुजफ्फरपुर बालिका अल्पावास गृह में 29 बच्चियों के साथ यौन शोषण की शर्मनाक घटना हुई है, जहां राज्य सरकार के अधिकारी लगातार निरीक्षण करते थे।
 
बारिश के बीच साइकिल यात्रा पर निकले पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह चरमरा गई है। ऐसा लगता है कि बिहार में राक्षस राज आ गया है। कहीं दुर्योधन द्रौपदी का चीरहरण कर रहा है तो कहीं रावण सीता मइया का अपहरण कर रहा है।
 
 
उन्होंने कहा कि बिहार में अभी रावण और दुर्योधन की सरकार चल रही है। सरकार अपराधियों पर कार्रवाई करने के बजाय उसे बचाने का प्रयास कर रही है। (वार्ता)

Weather Update : मौसम में होगा उलटफेर, बंगाल की खाड़ी में आएगा चक्रवाती तूफान, IMD ने जारी किया Alert

ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ने की PM मोदी की तारीफ, बोले- उनके पास है भविष्य के लिए स्पष्ट योजना

Wayanad Election : प्रियंका गांधी 23 अक्टूबर को दाखिल करेंगी नामांकन, भाई राहुल के साथ करेंगी रोडशो

बड़ी खबर, देपसांग और डेमचोक से पीछे हटेंगी भारत-चीन की सेनाएं

मध्यप्रदेश उपचुनाव में दांव पर दिग्गजों की प्रतिष्ठा, विजयपुर और बुधनी में दिलचस्प मुकाबला

भाजपा सांसद अभिजीत गंगोपाध्याय से क्यों भिड़े कल्याण बनर्जी, तोड़ा गिलास, हाथ में चार टांके

पूर्वी लद्दाख में भारत चीन गतिरोध खत्म, चीनी विदेश मंत्रालय ने की पुष्‍टि?

महाराष्ट्र के पुणे में 5 करोड़ कैश जब्त, शरद पवार के पोते रोहित ने उठाए सवाल

CRPF के तीन स्कूलों को धमकी भरा ईमेल

महाराष्ट्र में भी हरियाणा जैसी गलती कर रही है कांग्रेस

अगला लेख
More