Hanuman Chalisa
✕

जम्मू कश्मीर में बड़े आतंकी हमले की साजिश का पर्दाफाश, 3 आतंकी लखनपुर से गिरफ्तार

Webdunia
गुरुवार, 12 सितम्बर 2019 (14:31 IST)
कश्मीर। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों ने एक बड़े आतंकी हमले का पर्दाफाश किया है। कठुआ में सुरक्षाबलों ने हमले की बड़ी साजिश को विफल करते हुए 3 आतंकियों को गिरफ्तार कर इनके पास से 6 एक-47 राइफलों समेत भारी मात्रा में गोला-बारूद भी बरामद किया है।
ALSO READ: जम्मू कश्मीर को लेकर भारत का UNHRC में पाकिस्तान को करारा जवाब
मिली जानकारी के अनुसार एक ट्रक में यह खेप ले जाई जा रही थी तथा आतंकवादी घाटी में किसी बड़े हमले को अंजाम देने की फिराक में थे। इन आतंकियों को पंजाब-जम्मू-कश्मीर बॉर्डर के सुरक्षाबलों ने लखनपुर से गिरफ्तार किया है। सुरक्षाबलों को एक ट्रक में हथियार और गोला-बारूद ले जाए जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद ही उन्होंने घेराबंदी कर 3 आतंकियों को गिरफ्तार कर लिया।
ALSO READ: पाकिस्तान ने कबूला सच, जम्मू कश्मीर को बताया भारतीय राज्य...
स्थानीय लोगों को पोस्टर बांटकर डराने-धमकाने के आरोप में बीते मंगलवार को सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा के आतंकियों के 8 सहयोगियों को गिरफ्तार किया था। 'नागरिक कर्फ्यू' की बात कहकर पोस्टर कश्मीर के कुछ हिस्सों में लगाए गए हैं व नागरिकों से सविनय अवज्ञा करने को कहा गया था।
 
जब से भारत ने आर्टिकल 370 हटाया है, तब से ही पाकिस्तान बौखलाया हुआ है और वह कश्मीर में अशांति फैलाने की हरसंभव कोशिश कर रहा है। वह सीमा के पास भारतीय सीमा में आतंकियों की घुसपैठ कराने के लिए अब तक 30 लॉन्च पैड तैयार कर चुका है। उसका मकसद इनकी मदद से गुरेज, करन और गुलमर्ग सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश तेज करना है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

हुआंग से शी पेई तक... क्या है चीन की 'हनी ट्रैप' नीति और क्यों है इस समय चर्चा में?

70 लड़कियों को ऑनलाइन फंसाने वाले भारतीय छात्र को 30 साल जेल, ऐसे करता था ब्लैकमेल

अखिलेश यादव ने राजा भैया को लेकर दिया बड़ा बयान, जानें दोनों के रिश्तों में कैसे आई थी दरार

क्या अमेरिका में दिखा जैलीफिश UFO? आखिर क्या है उड़ानें रद्द होने के वायरल दावों का सच

यमुना एक्सप्रेस-वे पर MP की डबल डेकर बस बनी आग का गोला, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 40 यात्रियों की जान

सभी देखें

नवीनतम

EMI नहीं चुका पाने पर गुंडों से गाड़ी नहीं उठवा सकती फाइनेंस कंपनी, Allahabad High Court का सख्त आदेश

उत्तराखंड में बढ़ा मेडिकल का दायरा, 3 मेडिकल, 3 नर्सिंग कॉलेज शुरू, एमबीबीएस की 1700, नर्सिंग की 11,495 सीटें

उत्‍तराखंड में कल से शुरू होगी डिजिटल स्व-गणना, राज्यपाल-सीएम से शुरुआत, निदेशालय ने की पूरी तैयारी

लाभ पंचमी के दिन एक्शन मोड में DyCM हर्ष संघवी, वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ की अहम बैठक

भगवान बिरसा मुंडा मात्र एक नाम नहीं, बल्कि एक विचारधारा हैं

अगला लेख