dharma sangrah
✕

महादलित विकास मिशन घोटाला, तेजस्वी ने साधा नीतीश पर निशाना

Webdunia
मंगलवार, 31 अक्टूबर 2017 (14:52 IST)
नई दिल्ली। बिहार महादलित विकास मिशन में कथित घोटालों पर हुई कार्रवाई संबंधी खबर का हवाला देते हुए राजद नेता तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर करारा हमला बोला है।
 
बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने ट्वीट किया है, 'नीतीश जी कैसे मुख्यमंत्री हैं, हर दूसरे दिन इनकी नाक के नीचे घोटाले होते रहते हैं। ईमानदारी का चोला ओढ़कर घोटाले करवाते रहते हैं? दलितों के विकास के करोड़ों रुपए डकार गए।
 
राजद नेता तथा लालू प्रसाद के पुत्र तेजस्वी राज्य की पूर्ववर्ती जदयू-राजद-कांग्रेस महागठबंधन सरकार में उपमुख्यमंत्री थे। फिलहाल जदयू अपनी पुरानी सहयोगी भाजपा के साथ मिलकर बिहार में सत्ता संभाल रही है।
 
तेजस्वी ने एक लिंक साझा की है जिसमें कहा गया है कि महादलित विकास मिशन के तहत ट्रेनिंग और सुविधाएं देने के नाम पर हुए कथित घोटाले में कार्रवाई करते हुए विभाग के कुछ मौजूदा और पूर्व अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PM मोदी से सवाल पूछने वाली नॉर्वे की पत्रकार हेले लिंग फिर चर्चा में, जानिए इस बार क्या है पूरा मामला

Jensen Huang ने Nvidia के CEO पद से दिया इस्तीफा, 33 साल बाद छोड़ी कंपनी, जानिए कौन संभालेगा जिम्मेदारी

सोनिया गांधी की आत्मकथा पर बवाल, दिल्ली में जलाई किताब, प्रियंका गांधी ने दिया जवाब

अखिलेश जी, आपका पीडीए तो ‘पीट देगा अहीर’ बन गया

Mahindra ला रही 4 नई SUV, BE 07 से Thar Roxx तक जानिए पूरी डिटेल

सभी देखें

नवीनतम

Assam Road Accident : असम में भीषण सड़क हादसा, छात्रों से भरी ट्रैवलर कंटेनर से टकराई, 23 की मौत की आशंका

कुलगाम में आतंकियों ने दागी थीं ‘आर्मर-पियर्सिंग’ स्‍टील की गोलियां

पाकिस्तान बॉर्डर पर उतरे भारत के 'फौलादी रोबोट डॉग्स'! न सोते हैं, न थकते हैं और न लगती है -40°C की ठंड; जानिए इनकी ताकत

Electric Scooter : भारत में आ सकता है VinFast का नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक, Ola-Ather को मिलेगी नई चुनौती

Xiaomi 18 Pro Series : Xiaomi का बड़ा धमाका, 17 नवंबर को लॉन्च होंगे 7 नए प्रोडक्ट, जानिए क्या होगा खास

अगला लेख