Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia
Advertiesment

महिलाओं ने की स्वामी ओम की पिटाई (वीडियो)

हमें फॉलो करें महिलाओं ने की स्वामी ओम की पिटाई (वीडियो)
, बुधवार, 12 जुलाई 2017 (15:44 IST)
नई दिल्ली। चर्चाओं में रहने वाले स्वामी ओम की एक बार फिर पिटाई हुई है। इससे पहले भी दिल्ली में बाबा को एक कार्यक्रम में पीटा गया था।दिल्ली के जंतर-मंतर पर नेशनल पैंथर पार्टी अनंतनाग में अमरनाथ यात्रियों पर हुए हमले के विरोध में प्रदर्शन कर रही थी।

यहां स्वामी ओम बिन बुलाए ही अपने सहयोगी मुकेश जैन के साथ पहुंचे। स्वामी को देखकर औरतें भड़क गई और उनका विरोध करना शुरू कर दिया। खुद को घिरा देखकर स्वामी वहां से भागने लगे। महिलाएं उन्हें पीटने लगी 
 
स्वामी के सहयोगी मुकेश जैन ने बीच-बचाव करते हुए हाथापाई शुरू कर दी। मुकेश ने एक महिला पर भी हाथ उठाया। इससे लोगों का गुस्सा बढ़ गया और उन्होंने उसे और स्वामी को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। इस बीच स्वामी ओम एक कोने में जाकर छुप गए लेकिन भीड़ उन तक पहुच गई। भीड़ से बचने के लिए स्वामी ने कुर्सी का सहारा लिया इस बीच मुकेश ने लोगों पर कुर्सी फेंक कर उनका गुस्सा और भड़का दिया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने स्वामी ओम और मुकेश जैन मुश्किल से भीड़ से बचाया।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

भूमध्य सागर में गरजे चीनी युद्धपोत