बंगाल में फिलीस्तीनी झंडा, शुभेंदु अधिकारी ने शेयर किया वीडियो

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 18 जुलाई 2024 (12:44 IST)
Suvendu Adhikari : वरिष्ठ भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में एक जुलूस में फिलीस्तीनी झंडा लहराए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया। उन्होंने मामले में पुलिस कार्रवाई की मांग की।
 
शुभेंदु ने बुधवार रात ‘एक्स’ पर बेरहामपुर में एक धार्मिक जुलूस के दौरान फलस्तीनी झंडा लहराए जाने का वीडियो साझा किया। उन्होंने लिखा कि किसी ने इस उम्मीद के साथ मुझे यह वीडियो भेजा है कि नेता प्रतिपक्ष होने के नाते मैं इस मामले में कुछ करूंगा। आज रात मुर्शिदाबाद जिले के बेरहामपुर में एक धार्मिक जुलूस में फलस्तीनी झंडा लहराया गया। लोकसभा सदस्यता की शपथ लेने के दौरान एआईएमआईएम सांसद असदुद्दीन ओवैसी के ‘जय फलस्तीन’ का नारा लगाने से अपराधियों के हौंसले बुलंद होते दिख रहे हैं।'
 
शुभेंदु ने कहा कि मैं मुर्शिदाबाद के पुलिस अधीक्षक, पुलिस महानिदेशक और पश्चिम बंगाल पुलिस से अनुरोध करता हूं कि वे इस मामले को तत्काल देखें और यदि घटना की पुष्टि करने वाले सबूत उपलब्ध हैं, तो भारत की धरती पर विदेशी झंडा लहराने वाले ऐसे राष्ट्र-विरोधी तत्वों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जानी चाहिए।
<

Someone has send me this video expecting the LOP to do something about it.
Tonight, the Palestinian flag is being waved in a religious procession in Berhampore; Murshidabad District. The perpetrators seem to be emboldened by AIMIM MP Asaduddin Owaisi's ‘Jai Palestine’ slogan… pic.twitter.com/RvLDr0pE9R

— Suvendu Adhikari (@SuvenduWB) July 17, 2024 >
संपर्क करने पर मुर्शिदाबाद के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि उन्हें कोई शिकायत नहीं मिली है और इस संबंध में उनके पास कोई जानकारी भी नहीं है। हम इस संबंध में जानकारी जुटा रही है।
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

तिरुपति के लड्‍डू में पशु चर्बी का होता था इस्तेमाल

32 राजनीतिक दलों ने किया समर्थन, 15 ने किया प्रस्ताव का विरोध

भाजपा नेता के बिगड़े बोल, राहुल गांधी की जुबान दाग देनी चाहिए

LCA Tejas Fighter Jet: स्क्वॉड्रन लीडर मोहना सिंह तेजस लड़ाकू विमान की पहली महिला पायलट बनीं

एक देश, एक चुनाव पर रामनाथ कोविंद समिति की शीर्ष 10 सिफारिशें

सभी देखें

नवीनतम

हरियाणा भाजपा का घोषणापत्र, MSP पर 24 फसलों की खरीदी, हर अग्निवीर को सरकारी नौकरी

Top 10 tourist places in gujarat: गुजरात के 10 बेस्ट पर्यटन स्थल, एक बार जरूर जाएं

वन नेशन वन इलेक्शन में दक्षिण भारत पर भारी पड़ेगा उत्तर भारत?

राष्ट्रपति ने उज्जैन-इन्दौर सिक्सलेन का किया भूमिपूजन, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को दी बधाई

बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम, मध्यभारत में सक्रिय मानसून, कई राज्यों में मूसलधार बारिश

अगला लेख
More