सांसद सुप्रिया सुले धक्का-मुक्की में घायल

Webdunia
सोमवार, 11 दिसंबर 2017 (20:09 IST)
नागपुर। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष शरद पवार की पुत्री और सांसद सुप्रिया सुले सोमवार को महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ 'रास्ता रोको' आंदोलन के दौरान धक्का-मुक्की में मामूली रूप से घायल हो गईं। 
 
सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने सुश्री सुले को गिरफ्तार किया उससे पहले पुलिसकर्मियों के साथ मामूली धक्का-मुक्की हुई थी, जिसमें उनके हाथ में चोट लग गई। राकांपा भाजपा सरकार के खिलाफ 'हल्ला बोल' पदयात्रा कर रही थी और शहर के प्रवेश द्वार पर पहुंचते ही पार्टी कार्यकर्ताओं ने रास्ता रोको आंदोलन शुरू कर दिया।
 
 
सुश्री सुले शांतिपूर्वक आंदोलन कर रही थीं, लेकिन पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने का प्रयास करने लगी और इसी धक्का-मुक्की में उनके हाथ में चोट आई। सुश्री सुप्रिया सुले के साथ राकांपा नेताओं में अनिल देशमुख, आनंद परांजपे, संदीप बजोरिया और अन्य पदाधिकारी शामिल थे। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

तिरुपति के लड्‍डू में पशु चर्बी का होता था इस्तेमाल

32 राजनीतिक दलों ने किया समर्थन, 15 ने किया प्रस्ताव का विरोध

भाजपा नेता के बिगड़े बोल, राहुल गांधी की जुबान दाग देनी चाहिए

LCA Tejas Fighter Jet: स्क्वॉड्रन लीडर मोहना सिंह तेजस लड़ाकू विमान की पहली महिला पायलट बनीं

एक देश, एक चुनाव पर रामनाथ कोविंद समिति की शीर्ष 10 सिफारिशें

सभी देखें

नवीनतम

केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू पर FIR, बोले संसद में भी बोलूंगा, गांधी परिवार ने पंजाब को जलाया

PM मोदी के नेतृत्व में जम्मू कश्मीर में विकास का नया अध्याय : धामी

कटरा चुनावी रैली में कांग्रेस-नेकां पर गरजे PM मोदी, बोले- खून बहाने के पाकिस्तानी एजेंडे को लागू करना चाहता है यह गठबंधन

तिरुपति मंदिर के प्रसादम में मछली का तेल और गाय की चर्बी की पुष्टि, CM नायडू ने लगाया था आरोप

डेयरी सेक्टर के लिए सरकार कर रही श्वेत क्रांति 2.0 की शुरुआत, अमित शाह ने बताया क्या है प्लान

अगला लेख
More